होली के बाद बजट की तैयारी में ,दुर्ग जिले के सभी निकाय छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 21, 2022 भिलाई। सोमवार से सारे निकायों के फोकस बजट पर रहेगा। 30 मार्च से पहले जिले के सभी निकायों को बजट प्रस्तुत करना है। भिलाई निगम तथा भिलाई चरोदा निगम ने बजट पर पार्षदों के सुझाव भी मंगा लिया। भिलाई निगम की एमआइसी ने आयुक्त द्वारा प्रस्तुत बजट को सामान्य सभा में रखे जाने की अनुशंसा भी कर दी है। जिले के दुर्ग निगम, रिसाली निगम, जामुल पालिका तथा कुम्हारी पालिका में बजट की तैयारी चल रही है। यह भी पढ़ें CG Assembly: महिला सशक्तिकरण पर छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष… Apr 30, 2026 Durg News: ‘रामलला दर्शन योजना’ के तहत 178… Apr 30, 2026 बता दें कि भिलाई निगम, रिसाली निगम, चरोदा निगम तथा जामुल पालिका की नई कार्यकारिणी का यह पहला बजट है। दुर्ग निगम का यह तीसरा बजट है। बजट को लेकर दुर्ग नगर निगम ने भी पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को बजट की तारीख भी तय कर दी जाएगी। जामुल पालिका को छोड़ जिले के सभी निकाय में कांग्रेस की शहर सरकार है। इसलिए बजट को लेकर बेहद सावधानी बरती जा रही है। राज्य सरकार से समन्वय बनाकर चलने वाला बजट बनाया जा रहा है। आने वाला पूरा सप्ताह सिर्फ बजट पर ही केंद्रित रहेगा। Share