नक्सल प्रभावित जिलों के 500 आदिवासी युवक बनेंगे पुलिस के मददगार

भोपाल । प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिले के नक्सल प्रभावित विकासखंडों के पढ़े-लिखे 500 आदिवासी नौजवान पुलिस के सहायक  बनेंगे। पुलिस सहायक के रूप में इन्हें हर महीने 25 हजार रुपए का मानदेय भी मिलेगा। इतना ही नहीं यदि आदिवासी नौजवानों का पुलिस सहायक के रूप में सीआर सही रहती है तो पांच साल बाद वे सीधे पुलिस आरक्षक बनेंगे। पुलिस सहायकों की नियुक्ति संबंधित जिलों के एसपी कर सकेंगे। राज्य शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है।
पीएचक्यू सूत्रों के अनुसार आदिवासी क्षेत्रों में यह दुष्प्रचार किया जाता है कि पुलिस आदिवासियों पर बर्बरता करती है। कुछ संगठन इन क्षेत्रों में सक्रिय हैं। आदिवासियों के मन से पुलिस का खौफ दूर करने और आदिवासी जिलों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब आदिवासी बच्चों को ही अपना मददगार बनाने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने इससे जुड़ा प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा था। जिसे अब मंजूरी मिल गई है। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि पुलिस सिर्फ तीन जिले बालाघाट, मंडला और डिंडौरी के नक्सल प्रभावित विकासखंडों के आदिवासी युवाओं को ही अपना मददगार बनाएगी।  खास बात यह है कि संबंधित जिलों के एसपी पुलिस मददगारों के नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे।
आदिवासियों को जोडऩे की कवायद
प्रदेश की शिवराज सरकार आदिवासियों के हित में कई बड़े फैसले कर रही है। यहां तक बैकलॉग पदों पर भर्तियों भी हो रही हैं। सूत्रों ने बताया कि आदिवासियों के और अधिक नजदीक पहुंचने के लिए सरकार उनके बच्चों को जोड़ रही है। हालांकि  पुलिस सहायक किसी तरह की स्थाई नौकरी नहीं है। जिन 500 युवाओं को पुलिस सहायक बनाया जाएगा। शिकायत आने पर एसपी कभी भी हटा भी सकेंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मालिक ने डॉगी का बनाया आधार कार्ड, तस्वीरें सोशल मीडियो पर वायरल, यूजर बोले- टॉमी भैया तो…     |     सड़क पर खड़ी थी खून से सनी लावारिस स्कूटी, अंधेरे में धब्बों का पीछा करते हुए तालाब तक पहुंचे लोग, मंजर देख निकली चीख     |     मुरादाबाद: बार में अचानक चलने लगे लात-घूंसे, हुई फायरिंग… स्टाफ और लोगों में खूब हुई मारपीट     |     भांजी की सगाई से इतना बौखलाया, इंजेक्शन में भरा तेजाब, खिड़की से स्प्रे कर जला दिया चेहरा… इस बात से नाराज था मामा     |     दरभंगा: प्यार, शादी और कत्ल! लव मैरेज के बाद पत्नी पर हुआ बेवफाई का शक, कैंची से गोदकर की हत्या     |     पत्नी से अचानक मिलने पहुंचा कांस्टेबल, दरवाजा था अंदर से बंद, बोली- मैं नहीं खोलूंगी; पति ने बुला ली पुलिस, फिर जो दिखा…     |     सितंबर में आफत वाली बारिश! बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने का अलर्ट, 6 राज्यों के कई जिलों में स्कूल बंद… क्यों बिगड़ रहा मौसम?     |     27 छक्के बरसे… विराट कोहली के चेले ने 38 गेंदों में मचाया कोहराम, 308 की स्ट्राइक रेट से रिंकू सिंह ने फिर जिताया मैच     |     गणपति के दर्शन के लिए पंडाल पहुंची ऐश्वर्या-आराध्या, हेयरस्टाइल देख लोग करने लगे ट्रोल     |     बप्पा को विदा करने का समय करीब, इस दिन होगा गणपति विसर्जन, जानें शुभ मुहूर्त और परंपराएं     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें