क्रिप्टो करेंसी के लिए किया दोस्त को किडनैप, नग्न कर बनाया वीडियो

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में क्रिप्टो करेंसी के लिए दोस्तों ने अपने ही दोस्त को किडनैप कर लिया। फिर बंधकर बनाकर उसके साथ मारपीट की।  शहर के एक बीए अंतिम वर्ष के छात्र का उसके दोस्त और तीन अन्य युवकों ने अपहरण कर लिया। अपहरण कर पहले फलोदी ले गए। फिर वहां से जैसलमेर में  एक सूने कमरें में रखा। चाकू दिखाकर मारपीट की और कपड़े उतरवाकर उसका न्यूड (नग्न) वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने उससे पांच लाख की फिरौती भी मांगी। बाद में उसे बिना नंबरी बोलेरो में डालकर जोधपुर में छोड़ दिया। पीड़ित छात्र उदयमंदिर थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया है।
उयदमंदिर थाने के एएसआई गोरधनराम ने बताया कि बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई करने वाला एक छात्र शास्त्रीनगर जी ब्लॉक में रहता है। 6 फरवरी को उसके एक मित्र सर्किट हाऊस रोड पर रहने वाले आयुष ने फोन कर उसे अपने कमरे पर बुलाया। जहां पहुंचने पर छात्र को आयुष मिला और कुछ देर बाद एक स्विफ्ट कार वहां आई। कार में तीन युवक सवार थे। इन लोगों ने बीए छात्र को जबरन कार में डाला और चाकू दिखाया। फिर उसे कार से फलोदी होते हुए जैसलमेर की तरफ ले गए। बीच रास्ते छात्र से मारपीट की गई और क्रिप्टो करेंसी मांगी गई। एएसआई गोरधनराम ने बताया कि पीड़ित छात्र ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कार में सवार उसके मित्र आयुष और उसके साथियों ने चाकू दिखाते हुए धमकाया और मारपीट की। बाद में जैसलमेर में एक बंद सूने कमरे पर लेकर गए जहां नग्र कर वीडियो बनाया और बुरी तरह पीटा। जब उसने क्रिप्टो करेंसी होने से इंकार किया तो पांच लाख की फिरौती मांगने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद 7 फरवरी को इन लोगों ने उसे एक बिना नंबर बोलेरो में डालकर जोधपुर लाए और सर्किट हाऊस के पार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। घटना की गहनता से जांच किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नोएडा-ग्रेनो को मिलेंगी 10 मिनी बसें, इन रूटों पर दौड़ेंगी, 2 करोड़ लोगों को होगा फायदा     |     बड़ा झटका! अटक गई प्रभास की बड़ी फिल्म, ये 2 खिलाड़ी बिगाड़ रहे खेल!     |     धर्मस्थल एक पूजा स्थल, राजनीति नहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या है पूरा केस?     |     पलटी मारते-मारते इनका सिर चकरा गया, अब बिहार को ओरिजनल सीएम की जरूरत..पटना में बोले तेजस्वी     |     वैष्णो देवी में अभी भी नहीं सुधरे हालात, भक्तों को होटल खाली करने के आदेश, यात्रा की प्लानिंग से पहले देख लें नया अपडेट     |     खुल गया पुजारी की हत्या का राज, शादीशुदा महिला से बनाए थे संबंध… उसी के पति ने कर डाला काम तमाम     |     बांसवाड़ा: स्कूल से लौटते वक्त बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, रेप के बाद की बर्बरता… प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट, 10 दिन बाद भी आरोपी फरार     |     पर्दे के पीछे कांग्रेस-BJP दोस्त, केजरीवाल को हराने के लिए रची थी साजिश… आतिशी का दावा     |     धौलाकुआं में अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम… फर्राटे भरेंगे वाहन, NHAI ने बनाया ये खास प्लान     |     रूद्रप्रयाग: कार पर टूटकर गिरा पहाड़, दबकर दो की मौत, केदारनाथ जाने वाला रास्ता बंद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें