डॉक्टरों को 10 दिन में रीवेरिफिकेशन कराना जरूरी

एमपी मेडिकल काउंसिल में नहीं करवाया रीवेरिफिकेशन तो खतरे में पड़ सकती है डॉक्टरी
भोपाल । मप्र के हर सरकारी और प्रायवेट डॉक्टर को दस दिनों के भीतर मप्र मेडिकल काउंसिल में री-वेरिफिकेशन कराना जरूरी है। 31 मार्च तक ऑनलाइन री-वेरिफिकेशन न कराने वाले डॉक्टरों की प्रेक्टिस संकट में पड़ सकती है। ऐसे में मप्र के प्रत्येक डॉक्टर को एमपी ऑनलाइन के जरिए एमपी मेडिकल काउंसिल में री- वेरिफिकेशन का आवेदन करना जरूरी होगा। मप्र मेडिकल काउंसिल में साल 1939 से करीब 56 हजार डॉक्टर रजिस्टर्ड हैं लेकिन एक बार पंजीयन के बाद कभी इनका दोबारा सत्यापन नहीं कराया गया लेकिन जमीनी स्तर पर डॉक्टरों की संख्या 25 हजार के आसपास ही है। ऐसे में वास्तविक डॉक्टरों की सही जानकारी लेने और रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए मप्र मेडिकल काउंसिल ने री- वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें मप्र के हर डॉक्टर को अपना पुर्नसत्यापन कराना जरूरी है।

2019 से ऑनलाइन हुआ रिकॉर्ड
मप्र मेडिकल काउंसिल ने डॉक्टरों का पूरा रिकॉर्ड साल 2019 से ऑनलाइन दर्ज करना शुरू किया है। मेडिकल काउंसिल के रजिस्टर में 56 हजार डॉक्टर दर्ज हैं लेकिन ऑनलाइन रिकॉर्ड 40 फीसदी से भी कम डॉक्टरों का मिल पाया है। ऐसे में काउंसिल ने री- वेरिफिकेशन शुरू कराया है। फरवरी से यह प्रक्रिया शुरू की गई थी इसमें अब तक दो बार डेट बढ़ाई जा चुकी है अब काउंसिल ने री-वेरिफिकेशन के लिए 31 मार्च को लास्ट डेट तय की है। अब तक मात्र एक हजार डॉक्टरों के री-वेरिफिकेशन के आवेदन आए हैं।

डॉक्टर ऐसे कर सकते हैं री-वेरिफिकेशन
एमपी ऑनलाइन के जरिए मप्र मेडिकल काउंसिल की वेबसाइट पर यहां क्लिक कर यूजर प्रोफाइल क्रिएट करनी होगी। इसके बाद यदि डॉक्टर पहले से रजिस्टर्ड हैं तो री-वेरिफिकेशन का फॉर्म ओपन हो जाएगा। इस फॉर्म में अपनी त्र और क्कत्र की डिग्री के डॉक्यूमेंट्स और मांगे गए अन्य दस्तावेज अपलोड़ कर 50 रूपए पोर्टल चार्ज अदा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। इसके बाद मेडिकल काउंसिल से सत्यापन के बाद नया रजिस्ट्रशन नंबर और नया सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा। जो डॉक्टर पहले से पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं हैं उन्हें नए सिरे से यूजर प्रोफाइल बनाकर रजिस्टर करना होगा।

56 हजार डॉक्टरों का पता नहीं
मप्र मेडिकल काउंसिल के अफसर बताते हैं कि एमपी मेडिकल काउंसिल के रजिस्टर में साल 1939 से करीब 56 हजार डॉक्टर दर्ज हैं लेकिन ये जानकारी काउंसिल के पास नहीं भेजी गई कि कितने डॉक्टरों की मृत्यु हो चुकी है कितने विदेश चले गए और कितने विदेशी छात्र पढ़ाई पूरी कर वापस अपने देश चले गए। मेडिकल काउंसिल री-वेरिफिकेशन के बाद डॉक्टरों के चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी अपडेट कराएगा। इससे मप्र मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी होने वाले आदेशों और नोटिफिकेशन की जानकारी डॉक्टरों को मिलती रहेगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |     Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड़े युवा     |     Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन के दस्तावेज     |     Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉलेज रेफर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें