पंजाब आप विधायकों से अरविंद केजरीवाल ने किया संवाद देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में पार्टी विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। चुनावी में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अरविंद केजरीवाल की विधायकों के साथ यह पहली बैठक थी। यह भी पढ़ें West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77… Apr 30, 2026 Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार… Apr 30, 2026 बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह बहुत खुश हैं और भावुक महसूस कर रहे हैं। कहा कि पंजाब के लोगों ने जो प्यार दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि पिछले तीन दिनों में भगवंत मान ने जो काम कर दिखाया वह कमाल का है। आप प्रमुख ने कहा कि एक तरफ भगवंत मान ने शपथ भी ले ली उनके द्वारा काम भी शुरू हो गए, वहीं दूसरी तरफ भाजपा जो 4 राज्यों में जीती थी उनसे सरकार तक नहीं बन पाई है। अभी उनके लड़ाई झगड़े ही चल रहे हैं। Share