कुम्हारी की तेजी से बदली सूरत: उद्यान की खूबसूरती के कायल हुए CM बघेल, कहा- 23 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी

दुर्ग। कुम्हारी में लगभग 5 करोड 72 लाख रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और एक करोड़ 52 लाख के कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थोक सब्जी मंडी निर्माण की बड़ी घोषणा की. कुम्हारी में 23 करोड रुपए की लागत से यह सब्जी मंडी तैयार होगी.

इसके साथ ही कुम्हारी नगर पालिका के सभी स्कूलों के जीर्णाेद्धार की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की. उन्होंने महामाया उद्यान के बगल से लगे खदान के जीर्णाेद्धार की भी घोषणा की. यहां पर उन्होंने मछली पालन जैसी गतिविधियां कराने के निर्देश दिए, ताकि मत्स्य पालकों को भी रोजगार मिल सके.

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कुम्हारी क्षेत्र में 94 करोड़ के विकास कार्य अभी चल रहे हैं. 100 करोड़ रुपए के विकास कार्य अभी शुरू होने हैं. उन्होंने कहा कि इन 3 सालों में कुम्हारी की सूरत तेजी से बदली है. कोई भी नागरिक जब 3 साल बाद कुम्हारी पहुंचे तो इस शहर में वो बड़े बदलाव महसूस करेगा. हमें बहुत खुशी है कि कुम्हारी में हर संभव सुविधाएं अब मौजूद है.

पहले न यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा थी न ही शिक्षा की अच्छी व्यवस्था थी. अब यहां पर अच्छा अस्पताल है. दो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल है, जो जंजगीरी और कुम्हारी में चल रहे हैं. इसके साथ ही महाविद्यालय भी आरंभ किया गया है.

रायपुर भिलाई को कुम्हारी कनेक्ट करता है, लेकिन यहां की स्थिति बहुत खराब थी. हमने इसे बदलने का फैसला किया और आज विकास कार्यों के लोकार्पण के मौके पर महामाया उद्यान पहुंचकर में आप लोगों की खुशी को देख कर बहुत हर्षित हूं.

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि कुम्हारी का गौठान अच्छे तरीके से संचालित हो रहा है. यहां पर स्व सहायता समूह की महिलाएं केले की खेती कर रही हैं. इसे बेच रही हैं. यहां गोबर का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन हो रहा है. उन्होंने कहा कि गोबर से बिजली बनाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि गोबर से बिजली बनाने पर सरकार काम कर रही है. इससे दोहरा लाभ है. वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन तो कर ही सकते हैं. साथ ही बिजली का लाभ भी प्राप्त करते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए सरकार ने योजनाएं बनाई हैं. किसानों के लिए राजीव गांधी न्याय योजना है, भूमिहीन मजदूरों के लिए योजनाएं हैं. शासकीय कर्मचारियों के लिए भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. लगभग 3 लाख 80 हजार शासकीय कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का लाभ उठा पाएंगे.

इससे उनमें काफी खुशी व्याप्त है. इससे पहले वे अपनी वृद्धावस्था को लेकर तनाव में रहते थे हमारी सरकार ने उनका यह तनाव दूर कर दिया है. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर महामाया उद्यान का निरीक्षण भी किया. उद्यान को 1 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है.

मुख्यमंत्री ने उद्यान की खूबसूरती की तारीफ तो की ही, साथ ही यहां लगाई गई महापुरुषों की प्रतिमाओं की पहल पर भी उन्होंने प्रशंसा व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शहीद हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं. यहां गुंडाधुर, वीर नारायण सिंह और गेंदसिंह की प्रतिमाएं लगी है. यह सच्चे मायनों में उन्हें श्रद्धांजलि है.

इस मौके पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने भी कुम्हारी के नागरिकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 3 वर्षों में राज्य सरकार की योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ हुआ है. प्रदेश में खुशहाली तेजी से बढ़ी है. अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में कुम्हारी में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं. जनता की विकास संबंधी आकांक्षाएं पूरी हो रही है. कुम्हारी तेजी से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि     |     Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करेगी सुनवाई     |     Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद     |     Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त     |     Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश जला     |     Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन     |     Kanker Yuva Udaan Event: ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर     |     Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड़े युवा     |     Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन के दस्तावेज     |     Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉलेज रेफर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें