अनूपपुर। अनूपपुर जिले के सोन और तिपान नदी के संगम में नहाने गए दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए. पुलिस ने दोनों युवक का शव बरामद कर लिया गया है. जबकि लोगों ने उन्हें नहाने से मना किया था.
दो अफसरों की कार आपस में भिड़ी: तहसीलदार, SDO और रेंजर समेत 4 गंभीर रूप से घायल, 1 की मौत, इधर बाइक से गिरने से एक युवक की मौत
जिला मुख्यालय स्थित सोन और तिपान नदी के संगम स्थल में शनिवार को दो दोस्त नहाने के दौरान गहरे स्थल में पहुंच गए. जिससे उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार आलोक केवट और अभय द्विवेदी गहरे पानी में डूब गए. जिसमें से एक का शव निकाला जा चुका है,
नदी में डूबे युवक में आलोक केवट, अभय द्विवेदी हैं. दोनों लोग सोन नदी में नहाने गए थे, जबकि वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को वहां पर जाने और छलांग लगाने से मना किया था, लेकिन दोनों युवकों ने कहा कि हमें यहां नहाने से कोई मना नहीं कर सकता. होमगार्ड विभाग के गोताखोर और कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने शव को निकाला