लेवर कप टेनिस में एकसाथ नजर आयेंगे फेडरर और नडाल

लंदन । स्विटजरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी रोजर फेडरर और स्पेन के रफेल नडाल दोनों लेवर कप टेनिस टूर्नामेंट के अगले चरण में युगल मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं। फेडरर घुटने की सर्जरी के बाद से ही पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं, वहीं नडाल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। दोनों ने ही एक संयुक्त बयान में कहा है कि वे लंदन में 23 से 25 सितंबर तक टीम यूरोप का प्रतिनिधित्व करेंगे।
फेडरर ने कहा कि मैं इस साल के अंत में इस प्रतियोगिता के जरिये वापसी की योजना बना रहा हूं। साथ ही कहा कि नडाल ने पिछले साल उन्हें सुझाव दिया था कि वे फिर से लेवर कप में एक साथ युगल खेल सकते हैं। 2017 में पहले लेवर कप के दौरान इन दोनों की युगल जोड़ी ने जीत दर्ज की थी। नडाल ने कहा कि अगर हम एक बार फिर से कोर्ट पर युगल जोड़ी के तौर पर उतरने हैं तो यह हमारे करियर के इस चरण पर एक शानदार अनुभव होगा। यह लेवर कप का पांचवां चरण होगा। गत वर्ष दोनो ने ही इसमें भाग नहीं लिया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी ने किया बचाव     |     Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सगे बेटे ने ही दी थी सुपारी     |     Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार हुआ आरोपी     |     Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, गवर्नर करेंगे फ्लैग ऑफ     |     Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती     |     Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा मातम     |     Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेगा Gen-Z मेयर     |     Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप     |     Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली प्रबंधन पर दी खास जानकारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें