मुख्यमंत्री को बताशे की माला और पगड़ी पहनाकर सराफा एसोसिएशन ने दी होली की शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा नाहटा मार्केट सदर बाजार में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत में सेठ नाथूराम की मूर्ति पर गुलाल लगाकर नमन करते हुए सभी पदाधिकारियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी और बताशा की माला पहनाकर और गुलाल का टीका लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि राजधानी के सदर बाजार स्थित नाहटा मार्केट में मनाये जाने वाला होली के पर्व की विशिष्ट पहचान है। यहां वर्षों से स्थानीय नागरिक और सराफा व्यवसायियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मिल-जुलकर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन जीवन के सारी बुराईयों को जलाने व नष्ट करने का प्रतीक है। इसमें निहित सीख को अपनाकर हमें अपने जीवन के समस्त बुराई रूपी अंधकार को नष्ट कर प्रकाश की ओर आगे बढ़ना है। उन्होंने बताया कि होली का पर्व करूणा, दया, प्रेम, उमंग तथा उत्साह से भरा हुआ पर्व है। इससे समाज में सद्भावना का संचार होता है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जेम्स एण्ड ज्वेलरी के क्षेत्र में अच्छी संभावनाएं है। इसके मद्देनजर हमारी सरकार द्वारा रायपुर में जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क की स्थापना के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। इससे प्रदेश के सराफा व्यवसाय को पूरे देश के मध्य भारत क्षेत्र में काफी विस्तार मिलेगा। इस दौरान सराफा व्यवसायियों ने भी मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की मदद से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में रत्न एवं आभूषण के पाठ्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ में सराफा व्यवसाय को बढ़ावा देने में काफी मददगार होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सराफा व्यवसाय से जुड़े पांच व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। इनमें श्री प्रवीण नाहटा, श्री जीवन लाल पंसारी, श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री शांतिलाल कोचर श्री प्रदीप बेद शामिल है। कार्यक्रम का संचालन रायपुर सराफा ऐसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण लाहोटी तथा आभार प्रदर्शन श्री अशोक सोनी ने किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की जांच की मांग     |     Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीडियो हुआ वायरल     |     Jodhpur Air Force Station: ‘वीर गार्डियन 2026’ में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने दिया बड़ा बयान     |     Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV फुटेज वायरल     |     Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला जाएगा खर्च     |     Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफरा-तफरी     |     IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर पर FIR दर्ज     |     Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर और फर्जी दस्तावेजों संग दबोचे     |     Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC बसें     |     Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2 युवक घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें