युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों की जमकर की पिटाई और अस्पताल में मचाई तोड़फोड़

इंदौर 19 मार्च प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई थी । परिजन उसका शव बिना पोस्टमार्टम के ले जा रहे थे लेकिन ड्यूटी डॉक्टरों ने उन्हें रोक दिया। इसी बात को लेकर परिजन अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर से विवाद करने लगे और हाथापाई शुरू कर दी। सूचना पर चार थानों की पुलिस एमवाय अस्पताल पहुंची और 6 लोगों को हिरासत में लिया। घटना गुरुवार देर रात की है।
एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया की राजेश पिता प्रकाश निवासी परदेसी पुरा 3 दिन पहले सीढ़ियों से गिर गया था जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार रात उसने दम तोड़ दिया। राजेश के परिजन उसके शव को बिना पोस्टमार्टम के अपने साथ ले जाना चाहते थे। डॉक्टरों के मना करने पर परिजनों ने उन्हें पीट दिया हालांकि कहासुनी के 20 डॉक्टरों द्वारा जी राजेश के परिजनों को पीटने की बात सामने आ रही है।
डॉक्टर और सुरक्षा गार्ड की पिटाई से गुस्सा होकर राजेश के परिजनों ने अपने साथियों को अस्पताल बुला लिया। जिसके बाद 40 से 50 लोग अस्पताल पहुंचे और यहां जमकर पत्थर बरसाए और डॉक्टरों और गार्ड को भी जमकर पीटा। भीड़ ने अस्पताल के अंदर लगे उपकरण शीशे और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया।
आरोपियों ने अस्पताल पहुंचते ही सीएमओ डॉ विश्वामित्र डॉ राहुल प्रेम किशन अन्य जो बीच बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की डॉक्टरों की शिकायत पर पुलिस संयोगितागंज ने प्रकरण दर्ज किया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जुबली हिल्स सीट पर कांग्रेस का कब्ज़ा! नवीन यादव ने जीता चुनाव, जानिए बीजेपी को कितने वोट मिले और किस नंबर पर पहुंची?     |     अंता सीट पर कांग्रेस का परचम! प्रमोद जैन भाया जीते, सीएम भजनलाल का धुआंधार चुनाव प्रचार भी नहीं आया काम     |     ‘बागेश्वर बाबा से मिलना है तो…’! छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री के सेवादार पर रेप का सनसनीखेज आरोप, आरोपी अभी भी फरार     |     राहुल गांधी ने जिस तालाब में पकड़ी थी मछली, बिहार की उस विधानसभा सीट का क्या है हाल? कौन चल रहा आगे, कौन पीछे?     |     रिश्ते हुए शर्मसार! कानपुर देहात में पिता ने खोया आपा, लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर बेटे की हत्या, मौके पर मौत से सनसनी     |     डॉ. शाहीन की जिंदगी के 3 रहस्यमयी लोग कौन? कानपुर में छोटे कद की हिजाब वाली महिला से बार-बार क्यों मिलती थी, जांच में बड़ा खुलासा     |     श्रावस्ती में दिल दहला देने वाली घटना! पति ने पहले पत्नी और $3$ बच्चों का गला दबाया, फिर खुद फांसी पर झूलकर कर ली $5$ लोगों की मौत     |     डॉक्टर आदिल पर शिकंजा! सहारनपुर के मेडिकेयर अस्पताल में $5$ घंटे चली जांच, पुलिस/जांच एजेंसी ने खंगाले डॉक्टर के रिकॉर्ड     |     नीतीश बनाम तेजस्वी! आज सुबह 8 बजे से खुलेगी ‘सत्ता की तिजोरी’, कौन लौटेगा और किसके सपनों को मिलेगी मंजिल, नतीजों का काउंटडाउन शुरू     |     ‘विदाई के बाद मेरा क्या हाल करेंगे…’! बारातियों की हरकत देख भड़की अलीगढ़ की दुल्हनिया, शादी तोड़कर सबको किया हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें