5 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में हो सकते हैं बदलाव! आज अहम बैठक, CM बघेल भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस कार्यसमिति की दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

रजनी ठाकुर/रायपुरः पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की एक बड़ी बैठक आज दिल्ली में होने जा रही है. इस बैठक में कांग्रेस आलाकमान के तमाम नेता शामिल होंगे. कांग्रेस की इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे. वह बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. बैठक में रवाना होने से पहले उन्होंने बड़ा बयान दिया.

कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व परिवर्तन से किया इंकारदरअसल, इस बात की खबरें चल रही है कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है. चर्चा इस बात की भी है कि कुछ नेता इस्तीफा भी दे सकते हैं. ऐसे में दिल्ली रवाना होने से पहले जब रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल से इस बात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन जैसी किसी भी बात से इंकार किया है. सीएम बघेल ने कहा कि ”पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर आज सीडब्ल्यूसी की बैठक हैं. जिसमें मुझे भी आमंत्रित किया गया है. जबकि शीर्ष नेतृत्व में परिवर्तन नहीं होगा.” मुख्यमंत्री ने चुनाव परिणाम के बाद शीर्ष स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन की बात से इंकार किया है.

राज्यसभा सीट पर अब तक कोई दावेदारी नहीं वहीं छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चयन को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि ”राज्यसभा सभा सीट को लेकर अब तक कोई दावेदारी नहीं हुई है. पार्टी की तरफ से ही इस पर फैसला लिया जाएगा.” बता दें कि छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने अपना दावा किया है.

वहीं नया रायपुर में किसान की मौत पर सीएम बघेल ने कहा कि उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं, जबकि किसान की मोत के बाद धरना दे रहे पूर्व सीएम रमन सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि जब डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब उन्हें किसानों की सुध नहीं आई. आत्महत्या करने वाले किसी भी किसानों की सुध नहीं ली.

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए तैयार वहीं छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से तारीख का ऐलान कर दिया गया है. जिसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ”पांच राज्यों के चुनाव के साथ उपचुनाव भी करा लिया जाना चाहिए था, लेकिन अब घोषणा हुई है, हम उपचुनाव के लिए तैयार हैं.”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें