33 करोड़ चारा खरीदी के लिए आवंटित मगर गायों की लगातार मौतें भी

भोपाल । भोपाल से लेकर आसपास की कई गोशालाओं में चारे की कमी और अन्य अव्यवस्थाओं के चलते बीते दिनों में लगातार गायों की मौत की खबरें मिलती रही है। अब इंदौर जिले के  सनावदिया की सरकारी गोशालाओं में चार गायों की मौत विषाक्त भोजन से होना बताई गई। दूसरी तरफ शासन ने 33 करोड़ 70 लाख रुपए की बड़ी राशि गोशालाओं में चारा-भूसा खरीदी के लिए आवंटित की है। 52 जिलों की 1621 गोशालाओं में पौने 3 लाख से अधिक गोवंश हैं और रोजाना प्रति गोवंश 20 रुपए के मान से यह राशि दी गई है।
अध्यक्ष मध्यप्रदेश गोपालन एवं पशुधन संर्वधन बोर्ड स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री गोसेवा योजना में 1621 गोशालाओं के लिए 33 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है। योजना में प्रदेश के 52 जिलों में 1621 गोशालाओं में 2 लाख 76 हजार 765 गोवंश हैं। प्रति गोवंश 20 रूपए प्रति दिवस के मान से चारा-भूसा क्रय के लिए यह राशि दी गई है। अपर मुख्य सचिव पशुपालन जे.एन. कंसोटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री गोसेवा योजना की गोशालाओं में से 530 गौ-शालाएँ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित की जा रही हैं। ये समूह गौ-कास्ठ, जैविक खाद, गौ-शिल्प और अन्य रोजगार उन्मूलक गतिविधियों से आय प्राप्त कर रहे हैं। गोशालाओं के गोवंश का टीकाकरण और अन्य चिकित्सीय सुविधाओं के निर्देश विभागीय अमले को दिए गए हैं।  एक तरफ इतनी भारी-भरकम राशि का आवंटन चारे-भूसे के लिए किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ प्रदेश में कई गायों की मौत भी हो गई है। भोपाल का मामला तो सुर्खियों में रहा ही, जहां राजधानी से 40 किलोमीटर दूर बैरसिया के बसई मोहल्ला स्थित गोशाला में कई गायों की मौत हुई। दूसरी तरफ सनावदिया की गोशाला में भी चार गायें मर गई। हालांकि पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों का दावा है कि विषाक्त भोजन के चलते इन गायों की मौत हुई।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन     |     रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान     |     वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज     |     दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया ‘कांदा एक्सप्रेस’, NAFED और NCCF स्टोर्स पर आधी कीमत में मिलेगा बफर स्टॉक     |     इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शहबाज ने दिए जांच के आदेश     |     दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नियम और इतिहास पर नजर     |     क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनावी विश्लेषण     |     गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार     |     जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन अल्फा का सोशल मीडिया दबाव     |     डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड़ा हादसा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें