पलामू: पूर्व माओवादी कमांडर जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव की उसी के दोस्तों ने मामूली विवाद में हत्या कर दी. विवाद सिर्फ इतना था कि विशाल ने कोल्ड ड्रिंक से गलाला कर दिया, जिसका उसके दोस्तों ने विरोध किया, फिर कहासुनी हुई. इसी में पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई.

दरअसल, नौ मई को पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के बेलहारा के इलाके में जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव का शव बरामद हुआ था. विशाल यादव की पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी. पुलिस ने मामले में अनुसंधान करते हुए पांडु थाना क्षेत्र के बेलहारा के रहने वाले उमेश सिंह को गिरफ्तार किया. उमेश सिंह ने पलामू पुलिस के अधिकारियों को चौंकाने वाली जानकारी दी. विशाल यादव पलामू के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव का रहने वाला था और माओवादियों का सबजोनल कमांडर था. कुछ महीने पहले विशाल यादव जेल से बाहर निकला था.

एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल ने बताया कि विशाल यादव की बेलहारा गांव के विकास सिंह, अभिषेक सिंह और उमेश सिंह के साथ दोस्ती थी. यह दोस्ती नक्सल के जमाने से थी. घटना के दिन सभी आपस मे बैठ कर शराब पी रहे थे, इसी क्रम में विशाल यादव ने कोल्ड ड्रिंक से गलाला कर दिया. गलाला करने के बाद विकास सिंह, उमेश सिंह और अभिषेक सिंह ने विरोध किया. इस दौरान सभी के बीच बहस हो गई और इसी बहस में विशाल यादव की हत्या कर दी गई.

एसडीपीओ ने बताया कि विकास सिंह ने विशाल यादव के प्रति पहले से रंजिश पाल रखी थी. विशाल यादव जब माओवादी के दस्ते में कमांडर हुआ करता था, उसी दौरान विकास सिंह के एक रिश्तेदार की हत्या हुई थी. इस हत्याकांड में विशाल यादव और उसके परिजनों की भूमिका थी. घटना के दिन यह भी एक बड़ा कारण बना था. पुलिस की इस कार्रवाई में एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, पांडू थाना प्रभारी विगेश कुमार राय समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों     |     Bhind Blind Murder Case: भिंड में 10 दिनों में सुलझा महिला हत्याकांड; रेलवे टिकट और CCTV ने ऐसे पकड़ाया कातिल पति     |     Monsoon Update 2026: देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेज; दिल्ली से लेकर बिहार-बंगाल तक बारिश का अलर्ट     |     Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज के मेजा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी; घर के बाहर मिलीं 3 लाशें     |     IT Engineer Death Case: मसूरी में नवविवाहिता की मौत से सनसनी; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार     |     Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रोक; जानें क्या है मामला     |     TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले में बढ़ी मुश्किलें     |     Rahul Gandhi’s Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प्लान?     |     Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘पंजाब में ड्रग्स सप्लाई के पीछे बीजेपी’     |     Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए उड़ान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें