हिजाब विवाद को लेकर भोपाल में बोले मुस्लिम बुद्धिजीवी- स्कूल जाते हैं तो विद्यार्थी की तरह दिखें

भोपाल । हिजाब विवाद मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कालेज की लड़कियों की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही अपने आदेश में कहा है कि इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है। इस फैसले के मद्देनजर कर्नाटक के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही बेंगलुरु में सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का प्रदर्शन करने, आंदोलन, विरोध या समारोह पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके अलावा हिजाब मामले में फैसला सुनाने वाले जज के घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जिस संस्थान में पढ़ते हैं, उसके नियम मानना चाहिए

हिजाब एक अच्छा परिधान है। इसमें कोई शक नहीं है। कई बहनें इसे पहनती हैं। जो लोग इसे इस्लाम पर हमला कह रहे हैं, उनसे मैं यही सवाल करता हूं कि आप कुरान को सबसे ऊपर समझते हैं न। आप मुझे दिखा दें कि कुरान में किस जगह पर हिजाब पहनना अनिवार्य लिखा गया है? हमें यह समझना होगा कि इस्लाम में यह अनिवार्य आदेश नहीं है। यह बस अच्छे आचरण के तहत अपेक्षित है। यह विवाद बहुत छोटे से मुद्दे पर है, जिसे आसानी से सुलझाया जा सकता था। एक शिक्षण संस्थान की कमेटी ने नियम बनाया कि कालेज में हिजाब पहनकर न आएं। यह एक संस्थान का नियम है तो इसे उसमें पढ़ने वालों को मानना चाहिए। ऐसा करने के पीछे संस्थान की सोच भी देखनी चाहिए कि कक्षा में सभी बच्चों को एक समान दिखना चाहिए। जैसे जो व्यक्ति पुलिस में हैं तो वह पुलिस की तरह दिखें, डाक्टर हैं तो डाक्टर की तरह दिखें… ऐसे में अगर हम स्कूल जाते हैं, तो स्कूल के विद्यार्थी की तरह दिखें। हमारे ऊपर मजहब का कोई निशान न हो। हम अलग-थलग न दिखें। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। जो लोग विवाद कर रहे हैं, उनको यही समझाना चाहता हूं कि ये कोई इस्लाम या मजहब पर हमला नहीं है क्योंकि अगर ये इस्लाम पर हमला होता, तो हमारी ऐसी भी कई बहनें हैं, जो हिजाब नहीं पहनतीं। क्या इससे इस्लाम पर हमला नहीं होगा?

अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए

हर व्यक्ति को अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए। हमने मंदिर और तीन तलाक पर आए फैसले का सम्मान किया है तो हिजाब का मामला कोई बड़ा नहीं है। कोर्ट ने सिर्फ कक्षा में हिजाब पहनने पर रोक लगाई है। मेरा मानना है कि शिक्षण संस्थानों में एक कमरा बनना चाहिए, जहां पर बच्चे अपना हिजाब रखकर कक्षा में जा सकें। वे स्कूल-कालेज की बाउंड्री में हिजाब उतारें और लाकर में रख दें। जाते समय उसे पहनकर जाएं। जिन लोगों को लगता है कि कक्षा में भी हिजाब जरूरी है वे अपने हिसाब से धार्मिक स्कूलों का चयन करें, जहां ये कक्षा में भी पहनने की इजाजत हो।

शिक्षण संस्थानों में ड्रेस कोड का पालन जरूरी

सरकारें स्वयं मुस्लिम महिलाओं को व्यक्त करने के लिए विज्ञापनों में बुर्का और हिजाब पहनी महिलाओं को दिखाती हैं। मुस्लिम पुरुष को व्यक्त करने के लिए टोपी पहने व्यक्ति को दिखाया जाता है। इसका मतलब यही है कि ये पहनावा मुस्लिम धर्म की पहचान है, लेकिन शिक्षण संस्थानों में ड्रेस कोड का पालन हर धर्म के विद्यार्थी को करना चाहिए। संविधान के अनुसार चलें और छोटी-मोटी बातों पर गौर करके अपने अधिकारों से वंचित न हों। मेरा मानना है कि इस फैसले के खिलाफ अपील करने की कोई जरूरत नहीं है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal Election Results 2026: 4 मई को आएंगे नतीजे; 77 केंद्रों पर होगी 294 सीटों की मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम     |     Delhi Ration Card: दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान     |     Hajj Yatra 2026: हज यात्रियों के किराए पर छिड़ी जंग; 10 हजार की बढ़ोतरी को सरकार ने बताया ‘राहत’, जानें क्या है तर्क     |     Election Counting 2026: सुरक्षा में कोई चूक नहीं! काउंटिंग सेंटर्स पर QR कोड सिस्टम लागू, बिना डिजिटल पास नहीं मिलेगा प्रवेश     |     Bengal Elections: ‘226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, बनेगी मां-माटी-मानुष की सरकार’; ममता बनर्जी का बड़ा चुनावी दावा     |     Bareilly News: बरेली जिला अस्पताल में भारी बदहाली! एक बेड पर दो बच्चे, ओपीडी में घंटों इंतजार; गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें     |     Lucknow Airport: रनवे पर अचानक आया बंदर, पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक; बाल-बाल बचे 132 यात्री     |     Supreme Court Alert: नाबालिग रेप पीड़िता मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त; स्वास्थ्य मंत्रालय को अवमानना नोटिस जारी, जानें पूरा मामला     |     Digital Arrest: ‘सॉरी डियर हसबैंड…’, डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसी महिला ने दी जान; सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का खुलासा     |     Meerut Cantt: मेरठ कैंट से ब्रिटिश नामों की ‘विदाई’; अब इन भारतीय वीरों के नाम से जाने जाएंगे ये इलाके, देखें पूरी लिस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें