हर समाजवादी को अपनी सक्रियता और काबिलियत का परिचय देने की आवश्यकता हैःगिरीश यादव

अलीगढ़।  समाजवादी पार्टी की आपातकाल बैठक जिला कार्यालय क्वार्सी पर जिला अध्यक्ष गिरीश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मतगणना प्रभारी समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद साहब बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहम्मद फहद साहब ने कहा कि कल मतगणना होनी है मतगणना में हमारे अभिकर्ता ओं को पैनी नजर रखनी होगी पोस्टल पेपर बीबीपेट ईवीएम की गिनती करते समय ईवीएम मशीनों के नंबरों का मिलान अवश्य करें तथा कुल मत कितने हैं और कितने वोट डाले गए हैं। इन सभी बारीकियों के साथ मुस्तैदी से हमें मतगणना स्थल पर डटे रहना है। जब तक ईवीएम और  पोस्टल बैलट पेपर की गिनती पूर्ण ना हो जाए जीत का प्रमाण पत्र ना मिल जाए तब तक हमें अपनी टेबल को छोड़कर नहीं जाना है। जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी के कारण ही अलीगढ़ की स्थिति और जनपदों से बेहतर रही है। कल होने वाली मतगणना में हर समाजवादी साथी को अपनी सक्रियता और काबिलियत का परिचय देने की आवश्यकता है। निश्चित हम जनपद अलीगढ़ से 7 विधानसभा सीटे जीत कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष् अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे समाजवादी पार्टी नेता व कार्यकर्ता एवं समर्थक आम जनता अपने वोट की स्वयं सुरक्षा एवं रखवाली में अपना योगदान दे।
बैठक में अहमद सईद सिद्धकी, डॉक्टर कृपाल सिंह यादव, राजेश सैनी,लक्ष्मी धनगर, संजय शर्मा, रंजीत चौधरी, विजय प्रजापति, राम कुमार नागर, ठाकुर सोमवीर सिंह, भूदेव सिंह कुंतल, पप्पू प्रधान, जैकी ठाकुर, राधा कृष्ण शर्मा,प्रशांत बाल्मीकि आदि के अलावा नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hisar News: हिसार में HSVP का मेगा एक्शन! 44 दिनों तक चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान; अवैध निर्माणों पर चलेगा ‘पीला पंजा’     |     Haryana ESI News: हरियाणा ईएसआई की पहली ADN रीता शर्मा हुईं सेवानिवृत्त, नर्सिंग प्रशासन में सुधार के लिए जाना जाएगा कार्यकाल     |     Political News: “घोटालों की सरकार या विकास की? फैसला अब जनता के हाथ में”; सुधा भारद्वाज का सत्ता पक्ष पर बड़ा हमला     |     Online Fraud Alert: ‘कैश दूंगा’ कहकर स्कैनर से डलवाए पैसे और हुआ फरार; लोगों ने ठग को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा     |     Haryana Weather Alert: हरियाणा में तेज हवा और तूफान के साथ जोरदार बारिश; मंडियों में भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी मुसीबत     |     Haryana Omnibus Bill: हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए ‘ओम्निबस बिल’ लाएगी सैनी सरकार; खत्म होगी लालफीताशाही     |     Jharkhand Crime: सीआईडी का बड़ा एक्शन! बोकारो एसपी ऑफिस के एएसआई गिरफ्तार, 1.11 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप     |     Crime & Safety: रांची के मेडिकल स्टोर में मौत बनकर घुसी कार, दुकान के अंदर मची अफरा-तफरी; पूरी घटना कैमरे में कैद     |     Women’s Reservation: ‘आज करो-अभी करो’—महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, देश भर से पीएम को जाएंगे पत्र     |     Deoghar News: उद्घाटन के इंतजार में दम तोड़ रहा देवघर का ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’, खुद ही होने लगा रोग का शिकार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें