हर महीने पाना चाहते हैं 5000 रुपये पेंशन तो जल्द करें आवेदन

हर व्यक्ति अपने बुढ़ापे में आराम की जिंदगी बिताना चाहता है। ऐसे में हर कोई पहले से ही अपने बुढ़ापे के लिए तैयारी शुरू कर देता है। अगर आप भी अपने रिटायरमेंट के बाद एक सिक्योर लाइफ की चाहत रखते हैं, तो आपको इसके लिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सरकार की अटल पेंशन योजना में पैसा लगा सकते हैं। इसमें 5 हजार रुपये महीने की पेंशन मिलती है। केंद्र सरकार की यह योजना लोगों को बेहद पसंद आ रही है और लगातार इससे जुड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ बीके कराड ने जानकारी देते हुए कहा कि 24 जनवरी 2022 तक अटल पेंशन योजना के तहत 71,06,743 नए सदस्य जुड़े थे। इस योजना के प्रति लोगों की खासी लोकप्रियता है। इसका अंदाजा लगातार इससे जुड़ने वाले लोगों की संख्या देखकर पता चलता है। वित्त वर्ष 2020-21 के मुकाबले 2021-22 में नए सदस्यों की संख्या थोड़ी कम रही। 2020-21 में इस योजना से 79 लाख से अधिक लोग जुड़े थे। वहीं 2018-19 में इससे 70 लाख लोग जुड़े थे।

अटल पेंशन योजना एक सरकारी योजना है और इसे 9 मई 2015 में लॉन्च किया गया था। अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई थी, लेकिन अब 18 से 40 वर्ष का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकता है। जिन लोगों के पास बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में खाता है, वे आसानी से इस योजना में निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत जमाकर्ताओं को 60 साल के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाता है।  इस योजना में किया गया निवेश आपकी उम्र पर निर्भर करता है। इसमें आपको कम से कम 1,000 रुपये, और अधिकतम 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिल सकती है।

इस योजना में आप जितनी जल्दी निवेश शुरू कर देंगे आपको उतना ही अधिक फायदा होगा। यदि आप 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ते हैं, तो 60 साल की उम्र में आपको हर माह 5 हजार रुपये पेंशन के लिए केवल 210 रुपये जमा करने होंगे। वहीं 1000 रुपये की मासिक पेंशन पाने के लिए आपको 42 रुपये,  2000 रुपये मासिक पेंशन पाने के लिए 84 रुपये, 3000 रुपये पाने के लिए 126 रुपये और 4000 रुपये की पेंशन के लिए 168 रुपये प्रति माह जमा करने होंगे। इस सुरक्षित निवेश में रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास आधार नंबर, एक बचत खाता और मोबाइल नंबर होना चाहिए।

ये है आवेदन के लिए योग्यता
1. भारत का नागरिक होना चाहिए।
2. आवेदक की उम्र 18-40 साल के बीच हो।
3. बैंक खाता हो, जो आधार कार्ड से लिंक हो।
4. आवेदक के पास एक मोबाइल नंबर हो।
5. पहले से अटल पेंशन का लाभार्थी न हो।
6. न्यूनतम अंशदान की अवधि 20 वर्ष है।
7. इसके बाद सरकार गारंटी न्यूनतम पेंशन देगी।

अटल पेंशन योजना में अपना अकाउंट खुलवाने के लिए, आपको जिस बैंक में आपका सेविंग अकाउंट है, वहां जाकर एपीवाई रजिस्ट्रेशन फार्म भरना होगा। इसके साथ ही आधार और मोबाइल नंबर भी देना होगा। हर महीने की इंस्टॉलमेंट के लिए आपके सेविंग अकाउंट में उपलब्ध राशि का होना जरूरी है। इसके अलावा अब ऑनलाइन माध्यम से भी इस योजना से जुड़ा जा सकता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश     |     Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल न्याय मामला     |     WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में ‘निवारक हिरासत’ का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा नया बिल     |     Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के ‘बम’ वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई शिकायत     |     Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के बाद भी हो रहा था निर्माण     |     Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट     |     Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसीद न मिलने का लगाया आरोप     |     Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आरोपी नामजद     |     LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए     |     Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों पर FIR     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें