हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में धोती पहनकर आए कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा हरियाणा By Nayan Datt On Mar 22, 2022 चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज मतांतरण विरोधी बिल पास होने की संभावना है। सरकार राज्य में मतांतरण कराने वालों के खिलाफ सख्त कानून बना रही है। इसके अलावा आठ अन्य संशोधन विधेयक सदन के पटल पर रखे गए हैं, जिनके पास होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें Railway Update: पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने… Apr 28, 2026 Sirsa News: सिरसा में ट्रैक्टर एजेंसी में लगी भीषण आग,… Apr 28, 2026 सीएम मनोहर लाल ने विधानसभा में घोषणा की कि गुरुग्राम की चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी में 10 फरवरी को हुए हादसे की जांच सीबीआइ करेगी। सोसायटी के इस हादसे में दो लोग मारे गए थे। वहीं, फरीदाबाद नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा जब सिले हुए वस्त्र त्यागते हुए धोती पहनकर व सफेद कपड़ा ओढ़कर सदन में पहुंचे तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें ऐसे नमूने पेश करने की उम्मीद थी। सीएम की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में शोर मचाना शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने भी इस पर विरोध जताया। स्पीकर ने साफ किया कि सीएम ने विधायक को नमूना नहीं कहा, सिर्फ उनके इस तरह कपड़े पहनने को नमूना बताया है। सीएम ने भी यही बात स्वीकार की। Share