हरियाणा में गोल्ड लोन बैंक की शाखा में लगी आग देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 हरियाणा | सिरसा के रानियां में वीरवार रात को सिरसा रोड पर स्थित आइआइएफएल फाइनेंस गोल्ड लोन की शाखा में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और लपटें उठने लगी। बिल्डिंग में से धुआं उठता देखकर पड़ोसियों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें “पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे”: जंतर-मंतर… Jul 29, 2026 हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में!… Jul 29, 2026 बैंक का सामान जलकर हुआ खाक सिरसा रोड पर रानियां के मुख्य बस अड्डे के नजदीक स्थित आइआइएफएल फाइनेंस गोल्ड लोन की शाखा में रात साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना में बैंक परिसर में रखा फर्नीचर, एसी, कंप्यूटर इत्यादि जल गए। पड़ोसियों ने बैंक की शाखा में से धुआं निकलता देखा तो दमकल व बैंक कर्मियों को सूचना दी। जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उधर आगजनी की घटना की जानकारी मिलने पर बैंक कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। Share