हनुमान जन्‍मोत्‍सव का चहुंओर उल्‍लास, विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने की महाआरती, मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

भोपाल।   कोरोना काल में दो साल बाद पवनपुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में पवनपुत्र का महाभिषेक किया जा रहा है। भक्त हनुमान जी को चोला चढ़ा रहे हैं। उन्हें पुष्प और मालाएं अर्पित करके पूजा अर्चना कर रहे हैं। आरती गा रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह 5:00 बजे से हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाने का उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। वही टीटी नगर मां आदर्श नव दुर्गा मंदिर में हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया है। हवन और पूजन जारी जारी है। इधर 1100 क्वार्टर स्थित हनुमान मंदिर में भी भक्तों की भीड़ सुबह 6:00 बजे से उमड़ रही है। कालोनियों में जगह-जगह सुंदरकांड के पाठ हो रहे हैं।

न्यू मार्केट:

 हनुमान मंदिर में दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मार्केट में दूसरी जगह प्रसाद वितरण का कार्यक्रम व्यापारियों द्वारा रखा गया है। आज सुबह चार इमली स्थित श्री हनुमान मंदिर में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों श्रीराम भक्तों के साथ महाआरती की एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया! उधर, छोला मंदिर चल समारोह काेे प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे निरस्‍त कर दिया गया है। शहर के हनुमान मंदिरों में रुद्रावतार राम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से सुंदरकांड व अखंड रामायण पाठ से हो गई। हनुमान मंदिर 1100 क्वार्टर, जवाहर चौक, शाहपुरा, तलैया स्थित सेन समाज के श्रीकृष्ण मंदिर में शुक्रवार को रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू हुआ। न्यू मार्केट हनुमान मंदिर में 21 किलो चांदी के सिंहासन में हनुमान जी को विराजित किया गया है। हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारा किया जा रहा है। इसके अलावा छोला, भेल के बालाजी मंदिर, नेहरू नगर के अर्जी वाले हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में समेत कई स्थानों के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ चल रहे हैं। शुक्रवार को हनुमान जन्‍मोत्‍सव की पूर्वसंध्‍या पर कपिलेश्वर हुनमान मंदिर भदभदा सेतु पर दीपदान कार्यक्रम हुआ। आज हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। जगह-जगह चल समारोह निकलेंगे। प्रसाद वितरण व भंडारों का आयोजन होगा। हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।

गुफा मंदिर :

बजरंगबली का जन्मोत्सव पर्व गुफा मंदिर में भी धूमधाम से मनाया जाता है। आज हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया है। महाआरती होगी। भंडारे का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस मंदिर में हनुमान जन्‍मोत्‍सव के मौके पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मंदिर में 300 विद्यार्थी कार्यक्रम में सहयोग करतें हैं, जो कि मंदिर में रहकर ही अपनी पढ़ाई कर रहें हैं।

अयोध्या बायपास मंदिर :

यहां पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह आठ बजे से बजरंगबली का महाअभिषेक किया गया। 11 बजे से सुंदर कांड का पाठ शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण किया जा रहा है, जो रात्रि 12 बजे तक चलेगा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

सुभाष चौक :

बालाजी भक्त मंडल द्वारा रामभक्त वीर हनुमानजी के जन्मोत्सव पर नगर भंडारे का आयोजन रखा गया है। सुबह 10 बजे एक निर्धारित गणवेश में सुभाष चौक पर श्रद्धालु एकत्र हुए। जहां से गाजे- बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप 56 भोग लेकर लोहा बाजार स्थित प्राचीन श्रीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर में शोभायात्रा के संपन्‍न होने के बाद वीर हनुमान की को चोला चढ़ाया जाएगा। 56 भोग अर्पित करेगें। विशाल भंडारा होगा।

अवधपुरी क्षेत्र :

न्यू श्रीराम परिसर स्थित श्रीराम मंदिर में राम दरबार, मां दुर्गा एवं गणेश भगवान का प्राण प्रतिष्ठा एवं भगवान की स्थापना बहुत धूमधाम से कालोनी के रहवासियों द्वारा की जाएगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 14 अप्रैल को वेदी-पूजा से की जा चुकी हैं। आज सुबह नौ बजे महिलाओं एवं कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Land Controversy: मुख्यमंत्री मोहन यादव के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव; AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा- यह है ‘यादव समाजवाद’     |     MP Land Dispute Controversy: उज्जैन जमीन विवाद में कूदे ओम प्रकाश राजभर; IAS भरत यादव पर लगाए गंभीर आरोप     |     Ujjain News: मिठाइयों पर ‘चांदी के वर्क’ को बंद करने की पहल; कलेक्टर ने दिए मिठाई विक्रेताओं को निर्देश     |         |     Indore Crime News: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला; एक जवान के सिर में लगे 16 टांके     |     AI Misuse Case: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाई फर्जी हनीमून फोटो; युवती ने महिला आयोग में की शिकायत     |     Rahul Gandhi Defamation Case: शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद; हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |     Gwalior Brutal Attack: ग्वालियर में पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने मचाया तांडव; पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे     |     MP Crime News: अशोकनगर में डबल डेथ मिस्ट्री; कार में पिस्टल मिलने से हड़कंप, इंदौर से जुड़ा है मामला     |     Abhishek Banerjee Defamation Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें