स्ट्राबेरी और पपीता की मिठास से बढ़ी सोदान सिंह की आमदनी

भोपाल : कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर भोपाल के निकट ग्राम बोरखेड़ी बजायफ्ता के किसान श्री सोदान सिंह ने अनुपयोगी कृषि भूमि को बेहतर आमदनी का जरिया बनाया है। परंपरागत खेती को पीछे छोड़ सोदान सिंह ने अपनी 4 एकड़ की अनुपयोगी कृषि भूमि में स्ट्राबेरी और पपीता की मिठास से अपनी आमदनी को दोगुना कर लिया है।

ग्राम बरखेडी़ के किसान श्री सोदान सिंह पिता श्री गोरेलाल कुशवाह बताते हैं कि वे पहले परम्परागत तरीके से खेती करते थे। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर कम पानी में स्ट्रॉबेरी की खेती की और ड्रिप एवं मल्चिंग का उपयोग किया। वे कहते हैं कि पहले वर्ष में लागत अधिक आई, जिसमें एक लाख का खर्चा खेत को व्यवस्थित कराने एवं मल्चिंग पर आया। एक एकड़ में 24000 पौधे लागाये गये, जिनकी प्रति पौधे कीमत 10 रूपए थी, जिसका कुल मूल्य 2 लाख 40 हजार था।

किसान सोदान सिंह बताते है कि एक एकड़ में पहले वर्ष 2 से ढाई लाख की आमदनी हुई। फिर दूसरे वर्ष से 7 से 8 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त होने लगी। स्ट्राबेरी की फसल 4 से 5 माह की होती है और स्ट्राबेरी की फसल लेने के बाद वे पपीता की फसल के उत्पादन से 3 से साढ़े तीन लाख रुपये प्रति एकड़ आमदनी लेते हैं। श्री कुशवाह कहते है कि “पहले मैं इसलिए चिंतित रहता था कि मेरे खेत की मिट्टी की जलधारण क्षमता कम होने से परम्परागत फसलों से अधिक लाभ प्राप्त नहीं कर पाता था। अब चिंता खत्म हो गई है। लघु सिंचाई तकनीक के उपयोग से बेहतर खेती हो रही है।” अब सौदान सिंह सीमित भूमि से अधिक लाभ ले पा रहे हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज     |     लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर पुलिस तैनात     |     बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन को पुलिस ने दबोचा     |     बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे दिग्गज     |     जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 बच्चे पहुंचे     |     संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचें     |     बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने मांगी माफी     |     71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी ‘काका’     |     पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट्रायल     |     ‘मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?’: राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, अधिकारों पर हुई चर्चा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें