सूरत में इस बार गोबर से बनी लकड़ियों की जलेगी इको फ्रैंडली होली

सूरत। पिछले दो साल से दुनिया में फैली कोरोना महामारी के कारण रंगों का होली त्योहार फीके ढंग के मनाया गया था। अब पूरी दुनिया में कोरोना महामारी की रफ्तार कम हुई है तो देश में खुलकर होली मनाने को लेकर उत्साह बढ़ा है। होली के दिन केवल प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलने की सलाह लंबे समय से दी जाती रही है। जबकि होलिका के दिन लकड़ियों नहीं जलाकर पेड़ों को बचाने का विचार शायद ही किसी के मन में आता है। अब सूरत में एक ट्रस्ट ने इस बार गोबर से बनी लकड़ियों की इको फ्रैंडली होलिका जलाने का फैसला किया है। पर्यावरण के अनुकूल होली के साथ ही प्राकृतिक होलिका को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से सूरत का पंजारापोल ट्रस्ट लकड़ी की जगह गाय के गोबर से बनी लकड़ियों से होलिका दहन करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ट्रस्ट ने गाय के गोबर से लकड़ियों को बनाने का काम शुरू कर दिया है। पंजारापोल ट्रस्ट महाप्रबंधक अतुल ने कहा कि यह प्रदूषण को कम करने और वनों की कटाई को रोकने में मदद करेगा। परंपरागत रूप से पहले भी होलिका दहन के लिए गोबर के कंडों का भी इस्तेमाल किया जाता ही था।
सूरत में पंजारापोल ट्रस्ट होलिका में उपयोग करने के लिए गोबर की जो लकड़ियां बना रहा है वो अब तेजी से पारंपरिक लकड़ी की जगह ले रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सोचा कि अगर पर्यावरण को बचाना है और गायों के लिए कुछ करना है तो उसके लिए गाय के गोबर की लकड़ियां बनानी होंगी। जिसका उपयोग हर तरह के काम में लकड़ी की जगह किया जा सके। गौरतलब है कि गाय के गोबर से लकड़ियों को बनाने का काम कई गौशालाओं में तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। प्रयागराज और ग्वालियर जैसे शहरों में तो कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान मृतकों के दाह संस्कार के लिए भी गाय के गोबर से बनी लकड़ियों का खूब इस्तेमाल किया गया। गाय के गोबर से बनी ये लकड़ी पेड़ों की कटाई को कम करके जहां पर्यावरण को संरक्षित करने में योगदान देती हैं, वहीं इससे हासिल आमदनी से उन गायों को भी पालने में मदद मिलती है, जो दूध नहीं देती हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से जुड़ा यह बड़ा नियम     |     Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा ‘ब्रेक’; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी किए 24 बिंदुओं के नए नियम     |     Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें तबाह     |     Bhopal News: ‘अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है…’ सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जनप्रतिनिधियों को दी मर्यादा में रहने की नसीहत     |     Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पहरे में पंडाल     |     Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं     |     Madhya Pradesh IPS Association: ‘नेता रखें संयमित आचरण’; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान में उतरा IPS संघ     |     National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक आधार पर बनेगी लेन     |     Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम     |     Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें