साफ है कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी

भोपाल । शिवराज ने कहा है ‘उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा के चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति श्रद्धा और विश्वास के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामों को ठीक से जनता तक क्रियान्वित किया। उत्तराखंड में पुष्कर धामी जी, मणिपुर में बीरेन्द्र सिंह जी और गोवा में प्रमोद सावंत जी ने योजनाओं को ठीक से जमीन पर पहुंचाने का प्रयास किया है। नतीजतन भाजपा को जीत का आशीर्वाद मिला।

उन्‍होंने कहा कि इन चुनावों ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनता को बांटने वाले नकारे जाएंगे। आतंक और गुंडागर्दी फैलाने वालों का अब राजनीति में कोई स्थान नहीं रहेगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कही। विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि चार राज्यों में यह विजय हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास की विजय है। उन्हें जनता श्रद्धा और भक्ति भाव से देखती है।

शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास, गरीबों के कल्याण की योजनाएं और समाज के हर वर्ग का कल्याण के लिए जो काम किए, वे अद्वितीय हैं। माताएं-बहनें सर्वोपरि हैं। चुनाव में संप्रदायवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास के रूप में जनता ने भाजपा को आर्शीवाद दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने परिश्रम किया। कुशल संगठन अमित शाह ने अचूक रणनीति बनाई, इसलिए भारतीय जनता पार्टी विजय का नया इतिहास लिख रही है।

केसरिया साफा बांधकर विधानसभा पहुंचे गृहमंत्री

प्रारंभिक रुझान में ही भाजपा की उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में विजय सुनिश्चित होने के साथ भाजपा के विधायकों में खुशी का माहौल था। गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा घर पर जीत का जश्न मनाने के बाद साफा बांधकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सदन में कहा कि कि उत्तर से पूर्व तक और पूर्व से उत्तर तक, राष्ट्रवाद और भगवा ही चल रहा है। कमल ही कमल है। यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और कांग्रेस तथा सपा को वनवास वाला दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व वैश्विक है।

अनौपचारिक कैबिनेट में दी बधाई

चुनाव परिणाम आने के बाद विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के सभा कक्ष में कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक बुलाई गई। इसमें उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर बधाई दी गई। मंत्रियों ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया है। केंद्र सरकार की योजनाओं पर जनता ने मुहर लगाई है। बैठक में प्रदेश के बजट को लेकर जनता से मिल रही प्रतिक्रिया को भी साझा किया गया और सभी को निर्देश दिए गए कि बजट के प्रविधानों को जन-जन तक पहुंचाएं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Nakodar Crime News: 3.16 लाख की लूट का पुलिस ने किया भंडाफोड़; CMS कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड     |     Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- ‘पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जनता का प्यार कायम’     |     Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर     |     Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: ‘हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार’; रायपुर के भटगांव पंडाल की अनूठी थीम     |     Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज्बे की तारीफ     |     Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे ‘जेन जी’ युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन     |     Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में पहुंचे दिग्गज     |     Jamshedpur News Today: ‘लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में’; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी     |     Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी     |     Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगलुरु में मिला सम्मान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें