साउथ के स्टार रवि तेजा की फिल्म खिलाड़ी विवादों में घिरी 

मुंबई। साउथ के स्टार रवि तेजा की पिछले दिनों रिलीज फिल्म ‘खिलाड़ी’ विवादों में घिर गई है। इस फिल्म के मेकर्स के ऊपर बॉलिवुड के प्रड्यूसर रतन जैन ने दिल्ली हाई कोर्ट में केस दर्ज कर दिया है। फिल्म का टाइटल खिलाड़ी इसके हिंदी वर्जन के लिए भी इस्तेमाल किया गया है। इसी टाइटल से 1992 में अक्षय कुमार, आयशा जुल्का और दीपक तिजोरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म खिलाड़ी भी रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की खिलाड़ी के प्रड्यूसर रतन जैन थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि रवि तेजा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म के मेकर्स ने बिना इजाजत टाइटल का इस्तेमाल फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए भी किया है। रतन जैन ने कहा कि उन्होंने फिल्म के प्रड्यूसर और प्रेजेंटर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
रतन जैन ने कहा, ‘हमारे पास ‘खिलाड़ी’ टाइटल का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन है। यह ट्रेडमार्क पूरे इंडिया के लिए है। कोई भी ‘खिलाड़ी’ टाइटल का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में यूं ही नहीं कर सकता है। सबसे बड़ा खिलाड़ी, खतरों के खिलाड़ी और ऐसी अन्य फिल्मों की बात अलग है, लेकिन खिलाड़ी केवल और केवल हमारा ट्रेडमार्क है।’ उन्होंने आगे कहा, हमारे केस की सुनवाई करते हुए जज ने कहा कि अब फिल्म की रिलीज को रोकने में काफी देर हो चुकी है। हमने भी साफ कहा है कि हम फिल्म की रिलीज को नहीं रोकना चाहते। हमें नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया, लेकिन फिल्म का ट्रेलर ही बहुत लेट 8 फरवरी को रिलीज किया गया यानी फिल्म के रिलीज से केवल 2 दिन पहले। हमने 9 फरवरी को केस की तैयारी की और 10 तारीख को दिल्ली हाईकोर्ट में केस सुनवाई के लिए गया। इसलिए मेरी तरफ से तो कोई देर नहीं की गई है। वैसे भी अगर खिलाड़ी नाम की फिल्म तेलुगू में बन रही है तो हमें मुंबई में कैसे पता चलेगा?’ साउथ के फिल्ममेकर्स ने ‘खिलाड़ी’ के टाइटल को साउथ की असोसिएशन में रजिस्टर करवाया है। रतन जैन ने कहा, ‘अभी तो उन्होंने केवल इस फिल्म का टाइटल लिया है। आगे वे कई बड़ी बॉलिवुड फिल्मों के टाइटल लेंगे। इससे कितना बड़ा कन्फ्यूजन होगा। अगर आज गूगल पर खिलाड़ी सर्च करेंगे तो आपको केवल तेलुगू फिल्म के रिजल्ट मिलेंगे, यह सही नहीं है। यह कॉपीराइट का मामला है और मेकर्स को इसे मानना चाहिए।’ इस केस की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होनी है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मोगा के रामगंज मंडी में दिनदिहाड़े गुंडागर्दी, एम्बुलेंस चालक पर जानलेवा हमला कर गाड़ी में की तोड़फोड़     |     करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश     |     पानीपत के पार्क अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा, पैर का इलाज कराने आई महिला की मौत पर डॉक्टरों पर FIR दर्ज     |     करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा     |     गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज     |     कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार     |     चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत     |     Deepender Hooda Sonipat Visit News: ‘शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त’, सोनीपत में बोले सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा     |     गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत     |     ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—’न कभी रिश्वत मांगी, न ली’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें