सांसद श्री शंकर लालवानी के नेतृत्व में “लोक संस्कृति मंच” द्वारा “ग्रामीण गौरव सम्मान” हेतु प्रविष्टि आमंत्रण मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Feb 24, 2022 सांसद श्री शंकर लालवानी के नेतृत्व में लोक संस्कृति मंच व शांतु संपत्ति चेरिटेबल ट्रस्ट इस वर्ष 8 मार्च “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर इंदौर में आयोजित भव्य व गरिमामयी समारोह में दिए जाने वाले “ग्रामीण गौरव सम्मान”हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित करते है। इस पुरस्कार के तहत प्रथम केटेगरी में गौधन संवर्धन, कृषि व गौसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मातृशक्ति को “गौधन सम्मान” दिया जायेगा। यह भी पढ़ें Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की… Mar 10, 2026 अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी… Mar 10, 2026 इस पुरस्कार के तहत द्वितीय केटेगरी में आत्मनिर्भर-भारत के निर्माण हेतु ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान(Rural Startup) हेतु “नारी कौशल सम्मान” दिया जायेगा। प्रविष्टि व अन्य जानकारी हेतु आप इन नंबरों पर सम्पर्क कर सकते है: 9303307080 9144321111 9806788888 9827500623 7746040969 9300298226 Share