समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को निःशुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकिल का किया गया वितरण छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 22, 2022 रायपुर : समाज कल्याण विभाग जिला रायपुर द्वारा आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला पंचायत कार्यालय के प्रांगण में दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया। जिला पंचायत रायपुर कि अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा तथा समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री भूपेंद्र पांडे की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं दिव्यांगजनों के परिजन उपस्थित थे। यह भी पढ़ें Bastar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के खिलाफ… Apr 29, 2026 Railway News: एक दशक बाद भी अधूरी है स्टेशन की सेकेंड… Apr 28, 2026 समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री पांडे ने बताया कि जिन हितग्राहियों को ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया उसमें विकास खण्ड धरसींवा के विभिन्न ग्राम के दिव्यांग सदस्य क्रमशः ग्राम टेकारी कि माधुरी ठाकुर,ग्राम पथरी के घनश्याम बघेल एवम ग्राम कुथरेल के द्बारिका पाल शामिल है। हितग्राहियों ने बताया कि अब ट्रायसाइकिल मिलने से उन्हें कहीं आने-जाने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शारीरिक कष्ट की वजह से कहीं आने-जाने में तकलीफ होती थी, अब वह दिक्कत नहीं होगी साथ ही जीने का राह भी आसान हो जाएगा। उन्होंने दिव्यांगो के लिए चलाई जा रही इस योजना के लिए सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। Share