संजय राउत का दावा, अगले कुछ दिनों में कुछ बीजेपी नेता होंगे सलाखों के पीछे और अनिल देशमुख होंगे जेल से बाहर

Maharashtra संजय राउत ने कहा कि शिवसेना को केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल की धमकी नहीं देनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अगले कुछ दिनों में भाजपा के कुछ नेता सलाखों के पीछे होंगे। जिन नेताओं का वह जिक्र कर रहे थे उनका नाम लेने से इन्कार किया।

मुंबई, प्रेट्र। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी को केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल की धमकी नहीं देनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अगले कुछ दिनों में भाजपा के कुछ नेता सलाखों के पीछे होंगे। जिन नेताओं का वह जिक्र कर रहे थे, उनका नाम लेने से इन्कार करते हुए संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि वह मंगलवार को मुंबई में शिवसेना के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इसका खुलासा करेंगे, जहां पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले साल नवंबर में मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए राज्य के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख जल्द ही जेल से बाहर होंगे। भाजपा ने अतीत में महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए-शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस) सरकार के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

केंद्रीय एजेंसियों की दादागिरी का जवाब देंगे

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना और ठाकरे परिवार के खिलाफ लगाए गए सभी झूठे आरोपों और केंद्रीय एजेंसियों की दादागिरी का जवाब दिया जाएगा। हमें केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल की धमकी न दें। हम डरने वाले नहीं हैं। तुम जो चाहो करो, मैं डर नहीं सकता। वे यह कहते रहते हैं कि वह नेता अनिल देशमुख के लाकअप के बगल में जेल जाएगा। मुझे लगता है कि भाजपा के साढ़े तीन लोग अगले कुछ दिनों में अनिल देशमुख की जेल में होंगे और देशमुख बाहर हो जाएंगे। सांसद ने कहा कि हर कोई जानता है कि वह किस बारे में बात कर रहा है।

एमवीए सरकार को गिराने में मदद करने के लिए कुछ लोगों ने मुझसे किया था संपर्कः संजय राउत

संजय राउत ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि एमवीए सरकार को गिराने में मदद करने के लिए कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया था। राउत ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू को भेजे पत्र में ईडी पर उनको फर्जी तरीके से फंसाने के लिए कई हथकंडे अपनाने की शिकायत की है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनसे हस्तक्षेप का आग्रह किया है। इसमें उन्होंने ईडी पर भाजपा और केंद्र सरकार के इशारे पर दबाव बनाने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राउत ने इस पत्र की प्रति राहुल गांधी, शरद पवार, मल्लिकार्जुन खड़गे, डेरेक ओ ब्रायन, रामगोपाल यादव, सतीश मिश्रा, मनोज झा, त्रिची शिवा समेत तमाम विपक्षी नेताओं को भेजी है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     चित्तौड़गढ़ हाईवे पर चीख-पुकार! कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 की मौत, 13 महिलाएं लहूलुहान; उदयपुर से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा     |     महाराष्ट्र में ‘धर्म स्वतंत्रता बिल’ पेश! धर्मांतरण के बाद शादी हुई तो क्या होगा बच्चे का धर्म? नए कानून के इस नियम ने सबको चौंकाया     |     बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट और तोड़फोड़; पुलिस ने 2 को दबोचा, इलाके में भारी तनाव     |     दिल्ली-नोएडा वालों की मौज! खत्म होने वाला है ‘चिल्ला’ का जाम, सीएम योगी ने एलिवेटेड रोड को लेकर अफसरों को दिए ये सख्त निर्देश     |     IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा सन्नाटा; ABVP की चेतावनी— “डिग्री से कीमती है जान, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर जागे प्रशासन”     |     दिल्ली में नहीं होगी गैस और पेट्रोल की किल्लत! अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान— “स्टॉक फुल है, पैनिक न करें”; कालाबाजारी करने वालों पर होगी सीधी FIR     |     Weather Update Today: दिल्ली में छाए बादल, उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश में 3 डिग्री तक गिरी गिरावट; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के बयान से चीन और पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन     |     तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के ‘परमाणु बेस’ पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन, दहल उठा अमेरिका!     |     LPG सिलेंडर नहीं हुआ ‘सोना-चांदी’! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गैस की किल्लत से देशभर में हाहाकार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें