श्रीलंका दौरे से पहले स्टीव स्मिथ चोटिल, नहीं भरी उड़ान, पैट कमिंस के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर भी आई बड़ी अपडेट

ऑस्ट्रेलिया की टीम को दो टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका दौरे पर जाना है. 29 जनवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज के कुछ दिन पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इस दौरे पर टीम की कप्तानी करने वाले स्टीव स्मिथ कोहनी की इंजरी का शिकार हो गए हैं. बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए फील्डिंग करने के दौरान उन्होंने एक थ्रो किया. उसके बाद ही स्मिथ को इंजरी हुई. वो बहुत पहले से ही कोहनी की समस्या से जूझ रहे हैं. ये उनकी पुरानी चोट है, जो फिर से उभर आई है. वहीं दूसरी ओर रेगुलर कप्तान पैट कमिंस की चोट भी ऑस्ट्रेलिया को निराश करने वाली है.

स्मिथ ने नहीं भरी उड़ान

ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका से पहले दुबई में पांच दिनों की ट्रेनिंग कैंप लगाने वाली है. इसके लिए स्मिथ के अलावा टीम ने उड़ान भर दी है. यानि सिर्फ 15 खिलाड़ी अभी दुबई के लिए निकले हैं. स्मिथ अपने इलाज और रिकवरी के लिए स्पेशलिस्ट के पास जाएंगे. उनकी सलाह के बाद ही वो ऑस्ट्रेलिया से रवाना होंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बयान में कहा है कि वो इस हफ्ते अंत तक टीम के साथ जुड़ सकते हैं.पैट कमिंस पिता बनने वाले हैं. इसके अलावा वो भी एंकल इंजरी से जूझ रहे हैं. इसलिए वो पहले ही श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए थे और स्मिथ को कप्तानी दी गई थी.

स्मिथ की चोट समय से ठीक नहीं हो पाती है तो उनकी जगह ट्रेविस हेड पहली बार टीम की कमान संभालते हुए हुए नजर आ सकते हैं. फिलहाल हेड को कंगारू टीम का उप कप्तान बनाया गया है. वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन भी पिछले हफ्ते चोटिल हो गए थे. उनके दाएं हाथ काअंगूठा टूट गया था, जिसकी सर्जरी हुई है. इसलिए श्रीलंका दौरे पर कुहनेमैन के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है.

चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे पैट कमिंस?

पैट कमिंस ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा गेंदबाजी की थी. इस वर्कलोड के कारण उनके टखने की इंजरी हो गई थी. इसलिए वो श्रीलंका दौरे से पहले ही बाहर हो गए थे. हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में उन्हें कप्तान के तौर पर रखा गया है. अब उनकी चोट पर भी बड़ी अपडेट सामने आई है.

रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने चोट से रिकवरी कर ली है. लेकिन अभी रिहैब के लिए वो स्पेशलिस्ट की मदद लेंगे, जिसमें कुछ समय लग सकता है. इसलिए पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में उनके खेलने पर अभी सस्पेंस है. बता दें ऑस्ट्रेलिया की टीम 22 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सफर की शुरुआत करेगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख     |     सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरोध     |     Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस     |     Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार     |     Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस     |     Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस     |     Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं का रुख     |     Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच कमेटी बैठी     |     Delhi News: ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा     |     Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें