शहनाज गिल का बदला रूप देखकर फैंस के चेहरों पर आई खुशी मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 अब एक बार फिर से शहनाज गिल अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आ रही हैं। वह डब्बू रतनानी के साथ एक नया फोटोशूट करवा रही हैं। जिसकी जानकारी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। यह भी पढ़ें Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म ‘किंग’ की… May 1, 2026 10 साल का लंबा इंतजार खत्म: मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस… Apr 30, 2026 फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने अपने इंस्टाग्राम पर बिहाइंड द सीन्स वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में डब्बू रतनानी के साथ शहनाज गिल भी नजर आ रही हैं, जो काफी खुश लग रही हैं। इस वीडियो में शहनाज गिल डब्बू से पूछती हैं कि वह उनकी पसंदीदा हैं या नहीं? जिसका जवाब देते हुए डब्बू रत्नानी ने कहा कि वह उनकी सबसे फेवरेट हैं। जिसका जवाब देते हुए शहनाज बड़े ही प्यार से कहती हैं कि डब्बू रतनानी भी उनके पसंदीदा है और इसमें कोई दोराय नहीं है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए डब्बू रतनानी ने कहा आपको 2.0 शहनाज देखने को मिलेगी। कैप्शन देते हुए डब्बू रतनानी ने लिखा, ‘कुछ बिलकुल कुछ नया, बहुत अलग किया है। ये हमारा आज तक का सबसे बेहतर शूट है’। Share