वैशाली में बिजली के तार सटने से खड़ी बस में लगी आग, ड्राइवर की हालत गंभीर बिहार By Nayan Datt On Mar 27, 2022 वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के पास अचानक एक खड़ी बस में आग लग गई। इसमें बस ड्राइवर झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। आग की तेज लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दिया। इधर, सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन पदाधिकारी मोहम्मद फैज आलम पहुंचे। दमकल की दो गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं बैठे थे। यह भी पढ़ें Vaishali News: इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, बगीचे में… Apr 30, 2026 Vaishali News: पुलिस की वर्दी पहन चौकीदार के बेटे ने बनाई… Apr 30, 2026 बस सरैया से हाजीपुर चलती है जो बस हाजीपुर यात्री को लेकर आया था यात्री को उतारकर बस को साइड में लगा रहा था। उसी दौरान बिजली के हाईटेंशन के तार से स्पर्श कर जाने से बस में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइविंग सीट पर बैठा गणेश राय झुलस गया। खलासी ने बताया कि यह बस (केपी ट्रेवल्स BR31P 0695) बेलसर प्रखंड के सोहरथा पंचायत के मुखिया वीरेंद्र राय उर्फ खखन राय की है। खलासी ने बताया कि शनिवार सुबह वह यात्रियों को नीचे उतारकर बस को खाली स्थान पर लगाया था। गनीमत थी कि बस के सभी यात्री झुलस गए थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। Share