विवाद के बाद नाले में मिली युवक की लाश मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 14, 2022 इंदौर । छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रविवार रात युवक की नाले में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के स्वजनों ने आरोप लगाया कि उसे पड़ौसियों ने विवाद के बाद नाले में फेंका है। पुलिस शव का पोस्ट मार्टम करवाने के बाद प्रकरण दर्ज करेगी। यह भी पढ़ें Jabalpur News: जबलपुर में बड़ा हादसा; बरगी बांध में 40… Apr 30, 2026 MP News: शादी समारोह में पूर्व मंत्री रामनिवास रावत का… Apr 30, 2026 थाना प्रभारी सविता चौधरी के मुताबिक युवक का नाम भारत ठाकुर है। वह सरवटे बस स्टैंड पर अखबार बांटने का नाम करता था। स्वजनों का आरोप है कि भारत का पड़ौसी प्रेमचंद ठाकुर, आनंद ठाकुर व अन्य से विवाद हुआ था। आरोप है कि भारत को पीटा और नाले में फेंक दिया। टीआइ के मुताबिक युवक शराब भी पीता था। वह कई बार खुद ही नाले में कूदने की धमकी दे चुका था, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हुआ कि भारत की मौत हत्या है या हादसा है। सोमवार को शव का पीएम करवाकर स्थिति स्पष्ट कर ली जाएगी। Share