वर्तमान पीढ़ी को आजादी का इतिहास पढ़ाने तथा उसका महत्व बताने की जरूरत

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने कहा है कि वर्तमान पीढ़ी को देश की आजादी का इतिहास पढ़ाने तथा उसका महत्व बताने की जरुरत है। अपने देश की आजादी में बलिदानियों का भी अहम योगदान रहा है। साहित्यकार अपनी सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्र को सही रास्ता दिखाते हुये अपनी कलम से देश की धमनियों में नये रक्त का संचार करते रहें।

राज्यपाल श्री पटेल आज इंदौर में मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति द्वारा आयोजित साहित्यिक संस्थाओं के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने समिति शताब्दी सम्मान से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दामोदर खड़से तथा श्री राजकुमार कुम्भज को सम्मानित किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति एक शताब्दी से राष्ट्रभाषा हिन्दी की परम सेवा करने वाली पावन संस्था  है। इस संस्था द्वारा आयोजित साहित्य संस्थाओं के सम्मेलन में उपस्थित होना गौरव की बात है। पूज्य बापू महात्मा गांधी जी भी इस संस्था में पधारे थे। साहित्य सेवकों और माँ सरस्वती के साधकों की इस संस्था ने राष्ट्रभाषा की जो प्रतिबद्ध सेवा की है, वह अनुकरणीय और वंदनीय है। साहित्यकार और कवि समाज का अटूट हिस्सा होते है। वे कभी रिटायर नहीं होते, उनकी रचनाधर्मिता न थकती है, और न ही समाज को थकने देती है। साहित्यकार असाधारण सृजन करते हुए सामान्य जीवन की जिम्मेदारियों को भी पूरा करता है। उन्होंने सभी साहित्य मनीषियों से अपील कि है कि अपनी सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्र को सही रास्ता दिखाते हुए, अपनी कलम से अपने देश की धमनियों में नए रक्त का संचार करते रहें। जरूरतमंद और वंचित वर्ग की मदद के लिए सामाजिक चेतना को जागृत औऱ सक्रिय रखें। वर्तमान पीढ़ी को देश की आजादी का इतिहास बताया जाये तथा उसका महत्व समझाया जाये। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में बलिदानियों की भी अहम् भूमिका रही है।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि साहित्य एक विशेष विधा है। साहित्य सकारात्मक परिवर्तन का वाहक है। साहित्य के माध्यम से अपनी संस्कृति और सभ्यता को समझने में मदद मिलती है। सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति का गौरवशाली इतिहास है। इस संस्था का साहित्य की सेवा में बड़ा योगदान है। कार्यक्रम में डॉ. दामोदर खड़से एवं श्री राजकुमार कुम्भज ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद श्री शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे, मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति के प्रधानमंत्री प्रो. सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती रेणु जैन आदि उपस्थित थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD का ऑरेंज अलर्ट     |     मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस     |     Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच के आदेश     |     Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में ‘नमो यमुना’ क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, जानें कब से शुरू?     |     Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़कंप     |     Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े दिखे किंग खान     |     Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक CCTV वीडियो आया सामने     |     Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनता और कंपनियों को राहत     |     Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी सुख-समृद्धि     |     FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और एक्टिव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें