वन अधिकार पत्र के लिए पूरे प्रदेश के जंगलों में चल रहा कब्जे का खेल

भोपाल । वन अधिकार पट्टे के लिए सैकड़ों लोगों ने वन भूमि पर कब्जा कर लिया है। भोपाल जिले में ऐसे लोगों की संख्या सैकड़ों में है, जबकि पूरे मध्यप्रदेश में हजारों लोग जंगल की जमीन पर कब्जा कर वन अधिकार पट्टा लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं। शासन द्वारा वर्ष 2006 में वन संरक्षण अधिनियम बनाया गया था। नियम के अंतर्गत 2006 के 25 साल पहले से जिन लोगों का वन भूमि पर कब्जा है, उनको वन अधिकार पत्र, यानी पट्टा दिया जाना है। इसकी जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और आदिवासी समुदाय के लोग जंगल की जमीन पर कब्जा कर टापरे डालकर आशियाना बनाकर रह रहे हैं।
वन विभाग के पास जो गूगल इमेज है, उसके जरिए पट्टा देने के लिए जांच-पड़ताल की जाती है। जांच के बाद अपात्र लोगों को वन भूमि से बेदखल भी किया गया है।
वर्षों पहले यही लोग होते थे वनों के हितैषी…पर अब बन गए हैं दुश्मन
वन विभाग के अफसरों के मुताबिक वर्षो पहले अनुसूचित जाति, जनजाति, आदिवासी और भील-भिलाला वर्ग के लोग जंगलों के हितैषी माने जाते थे और वे सुरक्षा भी करते थे, लेकिन जबसे वन अधिकार पत्र देने के लिए शासन द्वारा नियम लागू किया गया है, तब से ही ये लोग जंगल की जमीन के दुश्मन बन गए हैं।
आदिम जाति कल्याण विभाग भी वन विभाग को अंधेरे में रख जारी कर देता है पट्टे
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार विभाग की जमीन पर अनुसूचित जाति और जनजाति को पट्टे देने के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग नोडल एजेंसी है। कुछ मामले में वन विभाग को अंधेरे में रखते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग ने पट्टा जारी कर दिया है, जिसके कारण चाहकर भी वन विभाग की टीम कुछ नहीं कर पाती है। मामला गरमाने के बाद जब बेदखली के लिए मौके पर पहुंचती है तो कब्जाधारी आदिम जाति कल्याण विभाग का पत्र दिखा देते हैं, जिसके कारण टीम वापस लौट आती है।
छुटभैये नेताओं का पर्दे के पीछे से संरक्षण
बताया जा रहा है कि वन भूमि पर कब्जा करने के लिए जंगल में रहने वाले लोग तो आगे आते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे उन्हें छुटभैये नेता संरक्षण देते हैं। वन विभाग की टीम जब हटाने जाती है तो वे मौके पर पहुंचकर बचाव भी करने लगते हैं। अधिकारियों के सामने दुहाई देते हैं कि बेचारे गरीब लोग हैं। वन विभाग की जमीन पर सालों से रह रहे हैं, इसलिए इन्हें पट्टा दिया जाए।
पूरे प्रदेश के जंगलों की जमीन की जांच हो तो हजारों की संख्या में सामने आएंगे कब्जे
वन विभाग द्वारा अगर पूरे मध्यप्रदेश के जंगलों की निष्पक्षता से जांच की जाए तो उसकी जमीन पर हजारों की संख्या में लोग अवैध रूप से कब्जा कर आशियाना बनाकर रहते हुए सामने आएंगे। अगर इन्हें वाकई में हटाना है तो वन विभाग को जिला प्रशासन व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करना पड़ेगी, तभी जंगल की जमीन को बचाया जा सकता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में बड़ा कबूलनामा     |     EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तरीका     |     अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत     |     ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी ITC घोटाला     |     🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज     |     लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर पुलिस तैनात     |     बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन को पुलिस ने दबोचा     |     बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे दिग्गज     |     जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 बच्चे पहुंचे     |     संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचें     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें