लाखों की छूट के बावजूद ठेकेदार ने जमा नहीं किया एडवांस 

भोपाल । लाकडाउन के नाम पर लाखों को रुपए की छूट पाने के बावजूद नगर निगम के पार्किंग ठेकेदार एडवासं जमा नहीं कर रहे है। पार्किंग ठेकेदारों पर निगम का करीब दस करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया है। हाल ही में विक्टोरिया कंपनी द्वारा एक करोड़ रुपये से अधिक पैसा नहीं चुकाने पर कोर्ट जाने की नौबत भी बन चुकी है। हालांकि इसको लेकर निगम के खिलाफ लोगों का विरोध भी जाहिर हो रहा है। निगम के ही तहबाजारी के ठेकेदार इन बड़े बकायादारों पर वसूली में सख्ती और पैसा ना चुकाने की स्थिति में निगम आयुक्त से शिकायत क चुके हैं। सीएम हेल्पलाइन में भी इसकी शिकायत की है। सूत्रों की माने तो ठेकेदार को लाकडाउन के नाम पर 91 दिन की छूट देकर लगभग 64 लाख रुपए नगर निगम ने माफ कर दिए। इसके अलावा कुछ पार्किंग स्थलों से कम आय होने के नाम पर भी 42 लाख रुपए की छूट दे दी गई । इतनी छूट मिलने पर भी कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष के 30 लाख और अगले वित्त वर्ष के एडवांस के रूप में लगभग डेढ़ करोड़ यानी कुल 1.80 करोड़ रुपए जमा नहीं कराया। पार्किंग ठकेदार को इतनी अधिक छूट देने को लेकर निगम के तह बाजारी के ठेकेदार और अन्य लोगों ने आपत्ति ली है। नगर निगम में यही हाल शहर के अन्य पार्किंग स्थानों का होने की वजह से फ्री पार्किंग जोन घोषित करना पड़ा है।पार्किंग गतिविधियों में अव्यवस्था व भ्रष्टाचार की शिकायत समेत निगम में इसकी राशि नहीं जमा करने के मामले में बीते एक साल में एक दर्जन से अधिक ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड किया जा चुका है। अधिकारियों से सांठ-गांठ की वजह से ब्लैक्लिस्टेड होने के बाद उन्हीं ठेकेदारों को फिर काम दिया जा रहा है। जबकि पार्किंग दर अधिक होने की वजह से नए ठेकेदार इसमे रुचि नहीं लेते हैं। ठेकेदारों द्वारा पार्किंग का पैसा नहीं जमा करने पर निगम ने इसे फ्री कर दिया है। लेकिन इसका फायदा जनता को नहीं मिल पा रहा है। यहां गाड़ी पार्क करने पर लोगों को पार्किंग शुल्क चुकाना पड़ रहा है। इसके बावजूद फ्री पार्किंग वाले स्पेस में अब तक निगम ने कोई बोर्ड नहीं लगाया, जिससे लोगों को पता चल सके कि कौन सी पार्किंग पेड और कौन सी फ्री। इसी असमंजस का फायदा उठाते हुए ठेकेदार ठेका निरस्त होने के बाद भी पार्किंग की अवैध वसूली कर रहे हैं। नगर निगम को फ्री  पार्किंग स्थलों पर बोर्ड लगाना चाहिए, ताकि आम लोगों को लूटने से बचाया जा सके।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ‘वंदे मातरम’ का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हमला     |     “पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे”: जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आरोपों को नकारा     |     हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ब्लैकमेलिंग का आरोप     |     जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU साइन     |     UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत     |     “माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा”: संसद में रोके जाने पर राहुल गांधी का बड़ा हमला     |     जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव     |     ‘कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप’: कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा से होगा स्वागत     |     भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास     |     संसद में मुझे बोलने नहीं दिया”: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आरोप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें