ललितपुर मजदूरों को लेकर जा रहा लोडिंग वाहन पलटा, 25 घायल, एक महिला की मौत

चंदेरी ।   चंदेरी से उप्र के ललितपुर जाने वाले मार्ग स्थित प्राणपुर घाटी पर शनिवार को दोपहर में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां मजदूरों से खचाखच भरी लोडिंग गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार 25 लोग घायल हुए और एक महिला की मौत हो गई। यह सभी घायल मजदूर हैं और फसल काटकर वापस ललितपुर जिले में स्थित अपने गांव सेरवास जनपद तालबेहट के लिए लौट रहे थे। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार लोडिंग वाहन क्रमांक उप्र 94 सी 9109 में मजदूरों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया गया था। यह गाड़ी ग्राम भोरासा की ओर से लौट रही थी। गाड़ी में सवार सभी लोग चना और मसूर की फसल काटने के लिए कुछ दिन पहले ग्राम भोरासा गए थे। बताया जाता है कि दोपहर के समय ललितपुर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक कम था। ऐसे में इन मजदूरों की गाड़ी की रफ्तार भी अधिक थी। जब यह लोडिंग गाड़ी प्राणपुर घाटी पर पहुंची, तभी अचानक मोड़ आने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। ऐसे में गाड़ी के अंदर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद राहगीर व आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। सभी घायलों को यहां से सीधे चंदेरी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की मदद के लिए चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान के बेटे विजयप्रताप सिंह आगे आए। इन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों के त्वरित इलाज के लिए दो एंबुलेंस भिजवाईं। वहीं, तहसीलदार ने घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।

ये लोग हुए घायलः

इस हादसे में घायल हुए शिब्बू पुत्र राजू उम्र 10 साल, कृष्ण पुत्र रत्ना उम्र 20 साल, सुखना पुत्र हरदेव उम्र 52 साल, मनोहर पुत्र रम्मो उम्र 54 साल की हालत गंभीर है। इन्हें इलाज के लिए भाेपाल रैफर किया गया है। वहीं, आरती पुत्री मुन्ना उम्र 15 साल, मनीषा पुत्री धर्म उम्र 4 साल, रुक्मणी पत्नी गोपाल उम्र 42 साल, रितिक पुत्र धर्म उम्र 2 साल, नदलू पुत्र पिद्दू उम्र 15 साल, दुर्जिया पत्नी मनोहर उम्र 45 साल, गंगाबाई पत्नी धर्मा उम्र 34 साल, मिंटू पुत्र मुरली उम्र 12 साल, गड़कू बाई पत्नी मुरली आदिवासी उम्र 40 साल, शिवम पुत्र दीपक आदिवासी 17 साल, धर्मा पुत्र गोपाल उम्र 25 साल, संजय पुत्र मनजा उम्र 15 साल, संतोष पुत्र नन्नू उम्र 30 साल, नितेश पुत्र धर्म उम्र 3 साल, राजकुमार पुत्र खुमान उम्र 40 साल, पूत्ती बाई पत्नी सुखलाल उम्र 64 साल, प्रीति पुत्री सुखना उम्र 12 साल, गुड्डी बाई पत्नी प्रभु उम्र 55 साल, सविता पुत्री रुस्तम उम्र 17 साल, नयन बाई पत्नी सुखना उम्र 50 साल, रागनी पुत्री रामदास उम्र 7 साल, कृष्ण पुत्र रजकू उम्र 32 साल का घायल हालत में चंदेरी में ही इलाज किया जा रहा है। इस हादसे में द्रोबाई पत्नी गनपत आदिवासी उम्र 54 साल की मौत हो गई है।

घाटी पर नहीं लगाए गए हैं संकेतकः

चंदेरी से ललितपुर जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। इसके अलावा यहां पड़ने वाली प्राणपुरी घाटी पर अंधा मोड़ भी है, मगर अंधे मोड़ के लिए कोई संकेतक नहीं लगाया गया। ऐसे में तेज रफ्तार वाहन कई बार अनियंत्रित हो चुके हैं। हालांकि वर्ष 2007 में इस घाटी को चौड़ा किया गया था, जिसके बाद से हादसों में कुछ कमी जरूर आई थी। लोगों का कहना है कि इस सड़क को दुरुस्त किया जाए। साथ ही, अनिवार्य रूप से संकेतक लगाए जाएं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; मंत्रिमंडल गठन की कवायद तेज     |     ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिकारियों पर गिर सकती है गाज     |     Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रेंग रहीं गाड़ियां     |     Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी को बम से उड़ाने की चेतावनी     |     Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकिस्तान मेड हथियार बरामद     |     Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पूर्व सीएम, कहा- ‘दम है तो फोर्स भेजकर खाली कराओ’     |     Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल में भर्ती     |     Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान     |     Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक लोगों की मौत     |     Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड़कंप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें