लगातार छठे सत्र में शेयर बाजार नुकसान के साथ हुआ बंद व्यापार By Nayan Datt On Feb 23, 2022 टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी आज आधा प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं | वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए यह भी पढ़ें Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त… Mar 10, 2026 War Impact 2026: युद्ध के कारण गैस और ईंधन का संकट, इंडक्शन… Mar 9, 2026 शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज लगातार छठे सत्र में भी जारी रहा | आज कारोबार के आखिरी घंटे में दिग्गज स्टॉक्स में बिकवाली हावी हुई और पूरे दिन बढ़त बनाये रखने वाला बाजार आखिरी घंटे में लाल निशान में आ गया | आखिरी घंटे में बिकवाली की वजह से सेंसेक्स 550 अंक के करीब लुढ़का | निचले स्तरों पर हल्की खरीदारी देखने को मिली हालांकि वो भी सेंसेक्स और निफ्टी को पिछले बंद स्तरों से ऊपर लाने में सफल नहीं रही और बाजार सीमित ही सही लेकिन गिरावट के साथ ही बंद हुआ | बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स 69 अंक की गिरावट के साथ 57,232 के स्तर पर और निफ्टी 29 अंक की गिरावट के साथ 17063 के स्तर पर बंद हुआ है | आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली | वहीं ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए हैं | Share