रोहित शर्मा ने बताया विराट कोहली का बेस्ट शतक

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में होने वाला पहला टेस्ट मैच बेहद ही खास है। मोहाली के पीसीए स्टेडियम में विराट कोहली अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे। इस खास मौके पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली को सलाम किया। रोहित शर्मा ने कहा कि टेस्ट फॉर्मेट में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम इंडिया के लिए उनका योगदान सराहनीय है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच  से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान ने विराट कोहली की एक खास पारी को याद किया। रोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें विराट कोहली का कौन सा टेस्ट शतक बेहद खास लगता है साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई।

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अगर टीम के लिहाज से बात करूं तो विराट कोहली की अगुवाई में 2018 में जो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी वो बेहद खास थी। लेकिन अगर मैं विराट कोहली के बतौर बल्लेबाज सबसे खास लम्हे की बात करूं तो साल 2013 में उन्होंने साउथ अफ्रीका में शतक ठोका था, वो मेरे लिए बेहद स्पेशल पारी थी।’ रोहित ने आगे कहा, ‘विराट कोहली और मेरा पहला साउथ अफ्रीका दौरा था। साउथ अफ्रीका का पिच पर उछाल और तेजी दोनों थी। साउथ अफ्रीका के पास डेल स्टेन, मॉर्ने मॉर्कल, फिलेंडर, कैलिस जैसे गेंदबाज थे। उनके सामने विराट कोहली ने शतक लगाया। दूसरी पारी में वो शतक से चूक गए। पर्थ में 2018 में भी विराट ने सेंचुरी लगाई थी लेकिन मेरे लिए विराट कोहली का साल 2013 का शतक सबसे खास है।

विराट कोहली का टेस्ट करियर शानदार रहा है। 99 टेस्ट में विराट कोहली ने 50 से ज्यादा की औसत से 7962 रन ठोके हैं। विराट कोहली के बल्ले से 27 शतक निकले हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 7 शतक लगाए हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ भी उनके बल्ले से 5-5 शतक निकले हैं। साफ है कि मजबूत गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला रन उगलता रहा है। 100वें टेस्ट मैच में भी विराट कोहली से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ratlam Tazias Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़ा हादसा; ताजिया के हाईटेंशन लाइन से टकराने से 3 लोगों की मौत     |     Lucas Trejo Family Missing: वेनेजुएला भूकंप में ढही फुटबॉलर लुकास ट्रेजो की इमारत; पत्नी और बच्चे लापता     |     Bahubali 3 News: क्या राजामौली लेकर आएंगे बाहुबली की अगली कड़ी? डॉक्यूमेंट्री में खुला बड़ा राज     |     International Conflict: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ता तनाव; अज्ञात हमले के बाद जहाजों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा     |     Stock Market Holiday: मुहर्रम के कारण आज बंद रहेगा शेयर बाजार; जानिए कब होगी अगली ट्रेडिंग     |     Earthquake Alert Technology: हिमालयी क्षेत्र में भूकंप की चेतावनी के लिए नई पहल; जानें पी-वेव (P-Wave) तकनीक का सच     |     Kamakhya Temple Reopens: अंबुबाची मेले के समापन के बाद खुले कामाख्या मंदिर के कपाट; उमड़ी भक्तों की भीड़     |     Pregnancy Tips: गर्भावस्था में सुबह की धूप लेना कितना सुरक्षित? जानें विशेषज्ञों की राय और फायदे     |     Passport Application Online: पासपोर्ट की नई कीमतें लागू होने से पहले करें आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया     |     Indian Education Update: एनसीईआरटी ने अपडेट किया कक्षा 9 का सोशल साइंस पाठ्यक्रम; SIR, EVM और गठबंधन सरकारों को मिली जगह     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें