रेप पीड़िता को नहीं मिला इलाज, मौत के बाद जागा प्रशासन, 2 डॉक्टरों पर गिरी गाज

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 9 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत और उसकी हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. इस वीभत्स कांड को लेकर आम जनता में आक्रोश है. विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है. घटना में हुई प्रशासनिक लापरवाही पर अब राज्य सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है. स्वास्थ्य विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर गाज गिराई है.

मंगलवार को सरकार ने एसकेएमसीएच की अधीक्षक डॉ. कुमारी विभा को सस्पेंड कर दिया है. डॉ कुमारी विभा को एक घायल बच्ची को रेफर करने के मामले में सस्पेंड किया गया है. सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुजफ्फरपुर की अधीक्षक डॉ. कुमारी विभा को उनके पद से हटाया गया है. उन पर पीड़िता को रेफर करने की तय नीति का पालन न करने और कर्तव्यों में लापरवाही बरतने का आरोप है.

निलंबन की अवधि में उन्हें स्वास्थ्य विभाग, पटना से अटैच किया गया है. वही PMCH के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अभिजीत सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है. सरकार की ओर से जारी लेटर में बताया गया है कि उन्होंने अपनी ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभाई जो उनकी प्रशासनिक विफलता है. पीड़िता को उचित इलाज देने में प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही की गई, जिसके चलते उसे अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में ही इंतजार करना पड़ा.

मामला कुढ़नी की एक दुष्कर्म पीड़िता बालिका का है जिसका गला कट जाने के कारण गंभीर चोट आई थी. उसे एसकेएमसीएच लाया गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया.

पीड़िता ने घंटों इंतजार के बाद तोड़ा दम

यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई है, जब गला कटने से गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल से रेफर कर दिया गया था. बाद में उसकी मौत हो गई. मामला कुढ़नी की एक दुष्कर्म पीड़िता बालिका का है. विभाग का मानना है कि अगर मरीज का समय पर एसकेएमसीएच में ही उचित इलाज किया गया होता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी.

26 मई को बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था. आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसका गला और सीना चिर दिया था. गंभीर स्थिति में उसे SKMCH और फिर पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है. प्रशासन इस घटना से सबक लेते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दे रहा है.

क्या है पूरा मामला?

कुढ़नी प्रखंड के जगरनाथपुर गांव में 9 वर्षीय बच्ची के साथ कुकृत्य किया गया था जिसके बाद उसकी नृशंस हत्या की गई. मामले में कुढ़नी थाना में 27 मई को संख्या 67/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है. इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा है कि पुलिस जल्दी से जल्दी एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त कर चार्जशीट दायर करेगी और स्पीड ट्रायल कर दोषी को सजा दिलाई जाएगी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ्त बीमा     |     कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक समरसता की मिसाल     |     मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में शव छोड़कर फरार     |     दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बारिश का अलर्ट     |     JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली— “वापस लें समर्थन”     |     जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप     |     हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार     |     ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा “बाय” और लिखा मार्मिक सुसाइड नोट     |     मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने से मौत     |     प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार ने भेजा नोटिस का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें