रूस-यूक्रेन युद्ध से इन बैंकों के ट्रांजैक्शन में हो रही दिक्कत व्यापार By Nayan Datt On Mar 27, 2022 यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों में रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस के बैंकों के साथ लेनदेन को लेकर भारत की तरफ से किसी तरह की औपचारिक सलाह नहीं दी गई है। हालांकि कई कंपनियां लगातार शिकायत कर रही हैं कि रूटी ट्रांजैक्शन के दौरान उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रूस और भारत के बैंकों के बीच लेनदेन की गतिविधियां बाधित हुई हैं। यह भी पढ़ें Stock Market Crash: ट्रंप के एक फैसले से शेयर बाजार में… Apr 30, 2026 Ganga Expressway Inauguration: पीएम मोदी ने किया गंगा… Apr 29, 2026 अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस के कई आर्थिक संस्थानों को SWIFT सेवा से बाहर कर दिया है। यह वैश्विक बैंकिंग मेसेजिंग सेवा है। इस वजह से भी ट्रांजैक्शन में दिक्कत हो रही है। द इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक SWIFT से बाहर रूस के सबसे बड़े बैंक से भी भारत के बैंकों में ट्रांजैक्शन नहीं हो पा रहा है। Share