रूस-यूक्रेन जंग और विधानसभा चुनावों के नतीजे तय करेंगे शेयर बाजार की चाल

नई दिल्ली । ‎विश्लेषकों का कहना है ‎कि इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल रूस-यूक्रेन युद्ध, वैश्विक शेयर बाजारों के रुझान, तेल की कीमतों और विधानसभा चुनावों के नतीजों पर निर्भर करेगी। इसके अलावा चीन और अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। भू-राजनीतिक अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर 10 मार्च को विधानसभा चुनावों के नतीजे भी महत्वपूर्ण हैं। ‎विशेषज्ञों के मुता‎बिक वैश्विक स्तर पर रूस-यूक्रेन युद्ध एक महत्वपूर्ण कारक है, जो अस्थिरता का कारण बनेगा। इसके अलावा अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े 10 मार्च को घोषित होंगे, जिस पर भी वैश्विक बाजारों की नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि कमोडिटी की कीमतें बढ़ रही हैं। खासतौर से कच्चे तेल की कीमतें, जो 120 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के करीब हैं, भारतीय बाजार के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय है। इसलिए कच्चे तेल की कीमतों पर बाजार की नजर रहेगी। इस हफ्ते रूस-यूक्रेन संकट और कच्चे तेल पर इसके प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर प्रतिभागी 10 मार्च को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा 11 मार्च को आईआईपी के आंकड़े भी आने हैं। बीते सप्ताह तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते घरेलू बाजारों में गिरावट का रुख रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 1,524.71 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 413.05 अंक गिरा। बाजार के जानकारों ने कहा ‎कि शेयर बाजार की दिशा भू-राजनीतिक तनाव से काफी प्रभावित होगी। युद्ध के दौरान जिंसों और कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और मुद्रास्फीति के आंकड़े अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली कार्रवाई में महत्वपूर्ण संकेतक बन सकते हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bijapur News: मट्टी मरका गांव में कलेक्टर की रात्रिकालीन चौपाल; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं और विकास के लिए बनाई रणनीति     |     Manendragarh Nursing College: मनेन्द्रगढ़ को मिली स्वास्थ्य शिक्षा की बड़ी सौगात; नर्सिंग कॉलेज भवन के लिए 8.68 करोड़ स्वीकृत     |     Korba Road Accident: कटघोरा के पास भीषण हादसा; ट्रेलर ड्राइवरों की टक्कर में एक चालक की दर्दनाक मौत     |     Kawardha News: सरोधा डैम में नहाने गया युवक लापता; 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     Chhattisgarh Government: बीजापुर को ‘बाल विवाह मुक्त’ जिला बनाने की पहल; मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश     |     Chhattisgarh Diamond News: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में अब होगी बड़े पैमाने पर ड्रिलिंग; हीरा खदान की ओर बढ़े कदम     |     Digvijay Singh on Ayodhya Ram Mandir: ‘अयोध्या मंदिर में हुई चंदा चोरी’, दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और चंपत राय पर साधा निशाना     |     Ratlam Sports Complex News: रतलाम के 13 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का काम अटका; सिंथेटिक ट्रैक बिछाने में होगी देरी     |     Morena Crime News: पत्नी के चरित्र पर शक में पति का खूनी खेल; पत्नी और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या     |     Muharram Tradition: मुहर्रम पर विदिशा की अनूठी विरासत; बिना चंदे के कुशवाहा परिवार खुद उठाता है सवारी का पूरा खर्च     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें