रूपनगर में आधी रात को सतलुज नदी किनारे पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, पोकलेन मशीनों से अवैध खनन का पर्दाफाश

पंजाब में रेत खनन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। चन्नी ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में रातभर भारी मशीनों से रेत का खनन किया जा रहा है और राज्य के ‘सफेद सोने’ की लूट हो रही है।

सोशल मीडिया पर ट्वीट करते चन्नी ने लिखा, अरविंद केजरीवाल ने खनन से हर साल 20 हजार करोड़ रुपये की कमाई का वादा किया था, लेकिन आरोप है कि सरकार 20 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा सकी। उन्होंने दावा किया कि रेत खनन से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा नेताओं की जेब में जा रहा है।”

🌙 रात 12 बजे सतलुज नदी किनारे पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, पकड़ा अवैध खनन का खेल

बता दें कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने ‘मिशन चिट्टा सोना’ के तहत बीती रात रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी ब्लॉक में कथित अवैध खनन का मामला उठाया। वह रात करीब 12 बजे कांग्रेस नेता बरिंदर ढिल्लों और अपने समर्थकों के साथ टिप्पर में सवार होकर सैदपुर और बेईहारा गांवों के पास सतलुज नदी के किनारे पहुंचे। चन्नी के अनुसार, मौके पर एक दर्जन से अधिक पोकलेन मशीनें, रेत और पत्थरों से भरे टिप्पर तथा कई कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें देखकर कुछ लोग अपने वाहन छोड़कर भाग गए। मौके पर कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं थीं और संचार के लिए इस्तेमाल होने वाले वायरलैस सैट भी मिले। चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि उन्होंने रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर को फोन कर मौके पर अधिकारियों की टीम भेजने के लिए कहा, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।

⚖️ सीबीआई जांच की मांग और खनन विभाग द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

चन्नी ने पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा होनी चाहिए और कथित अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। चन्नी के दौरे के बाद खनन विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की शिकायत पर नूरपुरबेदी पुलिस ने पास के गांव सवाड़ा में खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अज्ञात जमीन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची संशोधित     |     Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान तेज     |     HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप— देखें पूरी लिस्ट     |     बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव     |     Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी गिरफ्तार और बच्चा सकुशल बरामद     |     Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुलिस और एसटीएफ की टीमें अलर्ट     |     कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी     |     साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम कुंडली     |     आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप     |     ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें