रिसाली मेयर के निर्देश बिना अनुमति मकान-दुकान बनाने वालों से होगी टैक्स वसूली

रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा निगम की आय बढ़ाने को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने इसे लेकर एमआईसी सदस्यों की बैठक बुलाई और टैक्स वसूली को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में हर घर और दुकान सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे किया जाए। ऐसे मकान व दुकानों की सूची बनाई जाए, जिन्होंने बिना निगम की अनुमति के निर्माण किया है। ऐसे सभी निर्माण पर टैक्स निर्धारण नए सिरे से किया जाए। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों से बजट का खाका तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद महापौर की यह पहली एमआईसी की बैठक थी। चार घंटे से भी अधिक समय तक चली इस बैठक में महापौर ने कहा कि वह लगातार निगम क्षेत्र का दौरा कर रही हैं। उन्होंने पाया कि कई जगह लोगों ने अनुमित के अतिरिक्त निर्माण किया है। ऐसा करके वह लोग निगम को राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं। उन्होंने राजस्व विभाग को इसे लेकर पूरे क्षेत्र का सर्वे करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग प्रभारी विलास राव बोरकर ने अवैध प्लॉटिंग के विषय को प्रमुखता से रखा। जिस पर आयुक्त ने कहा कि पहले राजस्व विभाग सर्वे कर चिन्हित करे कि कहां पर अवैध प्लॉटिंग किया जा रहा है। इसके बाद रजिस्ट्री नहीं करने निगम प्रशासन पंजीयन को पत्र लिखेगा। महापौर ने लोक निर्माण विभाग, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन प्रकरण, विद्युत व्यवस्था समेत वाहन शाखा की समीक्षा की।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी बिल्डर की हत्या     |     Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा मामला     |     Sirohi Social Boycott: मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का हुआ हुक्का-पानी बंद; जानें क्या है पूरा मामला     |     Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट     |     Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरकार का ऐतिहासिक विधेयक मंजूर     |     West Bengal Bill 2026: बंगाल में ‘गुंडा’ एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की होगी संपत्ति जब्त     |     Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार     |     अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: PMCH प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह पद से हटाए गए, अब बेतिया में देंगे सेवाएं     |     PMCH Principal Removed: बिहार स्वास्थ्य सेवा पर बड़ा एक्शन; मंत्री निशांत कुमार ने प्रिंसिपल को हटाया, मामला गरमाया     |     Punjab Government News: पंजाब में 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना; ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें