राजदूत और उच्चायुक्तों का पर्यटन नगरी खजुराहो और ओरछा ने मोहा मन

भोपाल : विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 48वें खजुराहो नृत्‍य समारोह में मध्‍यप्रदेश पर्यटन विभाग के विशेष आमंत्रण पर कोरिया, अर्जेंटिना, वियतनाम, ब्रूनेई, फिनलेंड, मलेशिया, थाईलेंड और लाओस के राजदूत और उच्चायुक्त सह-परिवार शामिल हुए। प्रदेश के पर्यटन तथा संस्‍कृति का लुफ्त उठाते हुए सभी ने खजुराहो और ओरछा के मंदिरों तथा अन्‍य प्रमुख गंतव्‍यों के इतिहास को जाना। साथ ही पन्‍ना टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी और खजुराहो नृत्‍य समारोह के दौरान विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। भव्य नृत्य समारोह, खजुराहो और ओरछा के आकर्षक मंदिर एवं विविध पर्यटन गतिविधियों ने राजदूतों और उच्चायुक्तों का मन मोह लिया।

खजुराहो के मंदिरों की भव्यता और नृत्य मेरे परिवार का न भूलने वाला पल

– अर्जेंटीना के राजदूत डॉ. हुगो जेवियर गोबी

अर्जेंटीना के राजदूत डॉ. हुगो जेवियर गोबी ने बताया कि खजुराहो नृत्य समारोह का अनुभव बहुत शानदार रहा। समारोह का सुमधुर संगीत, खजुराहो के मंदिरों की भव्यता और सुंदर नृत्य ने मेरे परिवार का न भूलने वाला पल बना दिया है। ओरछा विजिट के दौरान मंदिरों की वास्तुकला को करीब से समझने का अवसर मिला। साथ ही रूरल होम-स्टे और विलेज टूर से मध्यप्रदेश की स्थानीय संस्कृति, यहाँ के निवासियों की जीवंतता और आपसी सद्भाव से मन अभिभूत हो गया। इस अद्भुत यात्रा का अनुभव देने के लिए उन्होंने पर्यटन विभाग को धन्यवाद दिया।

खजुराहे नृत्य समारोह देश और विदेश की प्रतिभाओं के लिए उपयुक्त मंच : थाईलेंड की राजदूत पट्टारत होंगटोंग

भारतीय संस्कृति में नृत्य की कला और सुंदरता की प्रसंशा करते हुए थाईलेंड की राजदूत पट्टारत होंगटोंग ने कहा कि खजुराहो नृत्य समारोह देश और विदेश की प्रतिभाओं के लिए एक उपयुक्त मंच है। मंदिरों के बीच रोशनी से सजा मंच, ऊर्जावान संगीत और विभिन्न वाद्य यंत्रों पर कलाकारों के एक साथ थिरकते शरीर को देखना अपने आप में अद्भुत एहसास है। उन्होंने कहा कि ओरछा में भगवान राम और लक्ष्मी मंदिर की भव्यता और वहाँ होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को देखना उनके यादगार पलों में शामिल हो गए। बाई साइकिल टूर के दौरान गेहूँ के खेतों के बीच गुज़रते हुए सूर्योदय और सूर्यास्त को  देखना उन्हें एक सिनेमेटिक-व्यू की तरह लगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग की हॉस्पिटेलिटी सर्विसेज और स्थानीय लोगों के आत्मीय व्यवहार ने उन्हें अपनेपन का एहसास कराया, जिससे उनकी यह यात्रा और भी खास हो गई।

लाओस के निवासियों को दूँगा खजुराहो और ओरछा आने की सलाह : ब्रूनेई के उच्चायुक्त दातो अल्हुद्दीन मोहम्मद ताहा ब्रूनेई के उच्चायुक्त दातो अल्हुद्दीन मोहम्मद ताहा ने खजुराहो नृत्य समारोह और ओरछा की यात्रा को बहुत दिलचस्प बताया। उन्होंने कहा कि वे यहाँ पुन: आना चाहेंगे और कुछ दिन रुक कर आसपास के क्षेत्रों और स्थानीय संस्कृति के बारे में जानेंगे। उन्होंने कहा कि वापस जाकर लाओस के निवासियों और पर्यटकों को मध्यप्रदेश आकर एक बार खजुराहो और ओरछा की यात्रा करने की सलाह भी दूंगा। श्री ताहा की पत्नी ने कहा कि मध्यप्रदेश ऐतिहासिक इमारतों के बीच नृत्य और संगीत के साथ बाय साइकिल टूर, रूरल होम-स्टे, संग्रहालय भ्रमण सहित इतनी सारी गतिविधियाँ एक यात्रा में एक साथ मिलना मुश्किल होता है। उन्हें खुशी हुई कि वह दोनों इस यात्रा का हिस्सा बने। मध्यप्रदेश शासन और पर्यटन विभाग को इस रोमांचक और अद्भुत यात्रा को ऑर्गनाइज करने के लिए उन्होंने बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

मलेशिया के उच्चायुक्त हामिद अब्दुल हिदायत की पत्नी ने खजुराहो में बाय साइकिल टूर के दौरान कहा कि खजुराहो स्वच्छ और हरियाली युक्त है। यहाँ की सुहानी सुबह का अपना ही आनंद है। उन्हें यहाँ बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें इस अद्भुत यात्रा में शामिल होने का मौका मिला।

वियतनाम के राजदूत श्री फाम सान चाऊ, लाओ राजदूत श्री बौनेमे चौआंगहोम, फिनलेंड राजदूत ऋत्वा कौक्कू-रोंडे और मलेशिया के उच्चायुक्त श्री हामिद अब्दुल हिदायत ने सपत्नीक खजुराहो नृत्य समारोह और ओरछा में सांस्कृतिक एवं पर्यटन गतिविधियों का लुफ्त उठाया।

टूरिज्म बोर्ड ने राजदूतों तथा उच्चायुक्तों को खजुराहो के मंदिरों के भ्रमण तथा उनके इतिहास की जानकारी के साथ कुटनी द्वीप का भ्रमण, पन्‍ना के जंगलों में सफारी कराई। साथ ही ओरछा के राम राजा मंदिर, जहाँगीर पैलेस, चतुर्भुज मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर के भ्रमण के साथ लाडपुरा खास ग्राम में विकसित होम-स्‍टे में ग्रामीण पर्यटन तथा स्थानीय संस्‍कृति से परिचय कर प्रदेश की ग्रामीण संस्‍कृति का भी अनुभव कराया।

प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला तथा राजदूतों के बीच हुई चर्चा के दौरान सभी अतिथियों ने खजुराहो और ओरछा यात्रा कार्यक्रम को अत्‍यंत ही प्रभावी तथा लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से पर्यटकों को प्रदेश की स्थानीय संस्‍कृति, इतिहास को जानने का मौका मिलता है। सभी राजदूतों ने यह आश्‍वासन भी दिया कि वे अपने-अपने देशों में मध्‍यप्रदेश के पर्यटन गंतव्‍यों को बढ़ावा देने और अपने देश के पर्यटकों और ट्रैवल ऑपरेटरों को द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्‍साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि इन विश्व स्तरीय सांस्कृतिक उत्सवों का आयोजन कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार की पहल सराहनीय है। राज्य में विभिन्न पर्यटन गतिविधियों का प्रदर्शन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों को आमंत्रित कर उनका अपने देश, प्रदेश तथा संस्‍कृति से परिचय कराना निश्चित ही प्रदेश की पर्यटन गतिविधियों को देश और विदेश में प्रसारित करेगी और पर्यटकों को आकर्षित करेगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लुधियाना: ‘बम फेंककर उड़ाने की धमकी’, एंटी-खालिस्तानी फ्रंट के नेता गुरसिमरन सिंह मंद को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी चेतावनी     |     Ludhiana Threat Case: एंटी-खालिस्तानी फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की धमकी; घर पर बम फेंकने की चेतावनी     |     Ludhiana Road Accident: तेज रफ्तार ट्राला ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर घायल     |     Bathinda Petrol Bomb Case: भाजपा नेता के क्लीनिक पर हमले का खुलासा; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में दो आरोपी घायल     |     Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरार     |     Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आरोपी फरारलुधियाना: थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने फिरोजपुर रोड के निकट एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर, एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद मेडिकल जांच के दौरान इनमें से एक आरोपी ‘विपन’ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। 🚔 पकड़े गए आरोपियों की पृष्ठभूमि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास (निवासी फिरोजपुर), परविन्द्र सिंह और विपन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी परषोतम लाल ने बताया कि विकास पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात था, जिसे ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में पहले ही विभाग से बर्खास्त (Dismiss) किया जा चुका है। आरोपियों के पास से बरामद फार्च्यूनर कार भी किराये की थी, जिसका प्रतिदिन का किराया 6,000 रुपये था। कार मालिक द्वारा समय पर गाड़ी न मिलने की शिकायत के बाद पुलिस ने इन्हें फिरोजपुर रोड पर धर दबोचा। 🕵️ क्या बड़ी वारदात की थी योजना? पुलिस को कार से दो अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद हुई हैं, जिससे संदेह पैदा हो रहा है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपी कारों की खरीद-फरोख्त का काम भी करते हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या बरामद हथियार लाइसेंसी हैं, क्योंकि फिलहाल आरोपी उनका कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं। 🚨 पुलिस की सुरक्षा में बड़ी चूक गिरफ्तारी के बाद दो आरोपियों (विकास और परविन्द्र) को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि फरार आरोपी विपन की तलाश जारी है। पुलिस की हिरासत से आरोपी का भागना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस मामले की गहनता से जांच ए.सी.पी. सर्बजीत सिंह और थाना प्रभारी हमराज सिंह की देखरेख में की जा रही है।     |     Sikh History: महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस; सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में हुआ गुरमत समागम     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |     Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए नए कड़े नियम     |     Action Against BLOs: चुनाव कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं; हरियाणा में लापरवाह BLOs के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें