यूपी में कांग्रेस के बिना नहीं बन सकती किसी की सरकार

लखनऊ । कांग्रेस नेता एवं शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा उत्तर प्रदेश में कोई भी कांग्रेस के बिना सरकार नहीं बना सकता। कांग्रेस लगातार देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों के हक में आवाज उठा रही है। उन्होंने अपील की कि आवाम विकास तरक्की एवं बच्चों के भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने शनिवार को रामपुर जिले के चमरौआ से कांग्रेस प्रत्याशी अली युसूफ अली के लिए वोट मांगे। खौद में हुई चुनावी सभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ रही है और सरकार भी कांग्रेस के बिना किसी की नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कांग्रेस जनता के मुद्दों और उनके हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। कहा लखनऊ से लेकर लखीमपुर तक कांग्रेस सड़कों पर दिखी जबकि आपके वोटों पर हक दिखाने वाले अपने घरों में छुपे बैठे रहे। सपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा ऐसा रहनुमा मत सुनो जिसे सहारा देकर चलाना पड़े। बल्कि ऐसा रहनुमा चुनो जो आप सब को अपने साथ लेकर चले। इससे पहले कांग्रेसी नेता ने अपने शायराना अंदाज में भाजपाइयों पर खूब तीर छोड़े। कहा हमारा चौकीदार ही आज हमारी सारी संपत्ति को बेचने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा बीते पांच सालों में भाजपा ने सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं किया। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी अली युसूफ अली ने लोगों से वोट देने की भावुक अपील की। इस मौके पर कांग्रेस नेता मुतिउर रहमान बबलू, डॉ मोहम्मद फईम, मोहम्मद तारिक एडवोकेट, आदि तमाम समर्थक मौजूद रहे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal: ‘1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा’, चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान     |     Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआं     |     Iran War Impact: भारत पर महंगाई का अटैक, कैसे बिगड़ेगा GDP का गणित?     |     महिला दिवस पर कांस्टीट्यूशन क्लब में विशेष आयोजन, वनाथी श्रीनिवासन ने चेन्नई की मधु सरन को किया सम्मानित     |     बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का ‘मास्टरप्लान’: 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’     |     Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा     |     झारखंड में भी ‘शीश महल’ पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की राह पर हैं CM?     |     उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना     |     दिल्ली में ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें