यूक्रेन संकट पर गंभीर भारत सरकार, थोड़ी देर में विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता विदेश By Nayan Datt On Feb 24, 2022 नई दिल्ली रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है । यूक्रेन अब कीव समेत कई एयरपोर्ट खाली कराने में जुटा है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल दागे हैं। यह बात यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भी स्वीकार की है। रूस के हमले के ऐलान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर कहा है कि यूएस और अन्य सहयोगी शांत नहीं बैठेंगे और पुतिन के इस कदम का जवाब दिया जाएगा। उधर पुतिन ने कहा कि यह मिलिट्री ऑपरेशन उनके देश की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। भारत में भी एक उच्चस्तरीय बैठक चल रही है। यह भी पढ़ें दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! ‘स्ट्रेट ऑफ… Mar 13, 2026 तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के ‘परमाणु… Mar 13, 2026 यूक्रेन संकट पर थोड़ी देर में विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता यूक्रेन संकट पर भारत सरकार गंभीर है। इसे लेकर थोड़ी देर में विदेश मंत्रालय की प्रेसवार्ता होने वाली है। Share