यूक्रेन-रुस जंग के बीच मॉस्को सहित कई शहरों में दवाओं की किल्लत 

मास्को । यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी देशों द्वारा लगे प्रतिबंधों के कारण रूस में कई जरूरी दवाओं की कमी हुई है। दरअसल जंग के साथ मास्को और कुछ अन्य शहरों में दुकानों में कई दवाएं तेजी से खत्म होती गईं। अपने पिता के लिए, रक्त को पतला करने की दवा ढूंढ रहे निवासी ने कहा था, शहर में एक भी जरूरी दवा उपलब्ध नहीं है।’’ रूस में विशेषज्ञों और स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दवाइयों की कमी अस्थाई है, लेकिन कुछ विशेषज्ञ चिंतित हैं कि उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं रूसी बाजार से गायब होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिबंधों से आपूर्तिकर्ताओं में घबराहट और आपूर्ति से जुड़ी कठिनाइयों के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।
मास्को में हृदय रोग गहन देखभाल इकाई के प्रमुख ने कहा, (दवा की) किल्लत हो सकती है। हालांकि यह समस्या कितनी गंभीर होगी, यह नहीं पता।’’ युद्ध शुरू होने के बाद मार्च की शुरुआत से ही ऐसी खबरें आने लगीं कि रूस के लोगों को कुछ खास प्रकार की दवा मिलने में दिक्कत हो रही है। रूस के क्षेत्र दागिस्तान में मरीजों के हितों के लिए काम करने वाले समूह ‘पेशेंट मॉनिटर को मार्च के दूसरे सप्ताह से इस तरह की किल्लत की शिकायतें मिलने लगी। ‘पेशेंट मॉनिटर’ के प्रमुख ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में सरकार संचालित 10 बेहद जरूरी दवाओं की उपलब्धता के बारे में जांच की और उन्हें इनका पर्याप्त भंडार नहीं मिला। प्रमुख ने कहा कि जब उन्होंने आपूर्ति करने वालों से पूछा कि दवाएं कब तक उपलब्ध होगी, तब इस बारे में उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि हड़बड़ी में लोगों के ज्यादा मात्रा में दवाएं खरीदकर घर में रख लेने से इनकी किल्लत हुई है। जिन मरीजों का मैंने उपचार किया है, उनमें से कई के पास रक्तचाप संबंधी दवाएं नहीं थीं।’’
इतना ही नहीं कई शहरों में इंसुलिन, थॉयराइड की दवा, बच्चों के लिए दर्द निवारक दवाओं की आपूर्ति भी तेजी से घटी है। चिकित्सा कर्मियों के लिए काम करने वाले रूस के ऑनलाइन संगठन ने मध्य मार्च में एक सर्वेक्षण कर कहा कि एंटी-इनफ्लामेटरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, एंटीपीलेप्टिक और एंटी कोनवुल्सेंट समेत 80 से अधिक किस्म की दवाओं की किल्लत है। इस बीच, रूस के स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र के नियामक रोस्जद्रावनादजोर ने कहा कि ‘‘दवा बाजार की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, हड़बड़ी में दवाएं खरीद कर रखने की प्रवृत्ति घट रही है।’’

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल सप्लाई     |     Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल     |     PoK Terror Network: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व पीएम से की मुलाकात     |     Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को सख्त हिदायत     |     Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की खास अपील     |     महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— ‘इन्फ्लेशन मैन’ किस्तों में काट रहे जनता की जेब     |     Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली करने को कहा     |     Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्पताल दोषी, FIR के आदेश     |     Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी आक्रोश     |     भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई गुंजाइश नहीं, डोमेस्टिक इकोनॉमी मजबूत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें