यूक्रेन और रूस में तनाव के बीच इजरायल ने सीरिया पर कर दिया मिसाइल अटैक

सीरिया  यूक्रेन और रूस में युद्ध की आशंका के बीच दुनिया में एक नया तनाव छिड़ गया है। इजरायल ने सीरिया पर मिसाइल अटैक कर दिया है। सीरिया के सरकारी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह इजरायल ने देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित सैन्य ठिकाने पर हमला कर दिया। एक सैन्य अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स से यह हमला किया गया। हालांकि इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन सैन्य ठिकाने को जरूर इससे नुकसान पहुंचा है।

ऐसा ही एक हमला सीरिया में बीते सप्ताह भी हुआ था। तब इजरायल ने सीरिया की कैपिटल दमिश्क के दक्षिणी इलाके में हमला कर दिया था। इस हमले में भी किसी की मौत नहीं हुई थी। इस हमले के आरोप पर अब तक इजरायल का कोई रिएक्शन नहीं आया है। इजरायल ने बीते कुछ सालों में सीरिया में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया को इजरायली हमलों ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। हालांकि इजरायल बात से इनकार करता रहा है कि उसने सीरिया सरकार के ठिकानों पर किसी तरह का अटैक किया है।

इजरायल का कहना है कि उसकी ओर से ईरान समर्थित आतंकी संगठनों पर हमले किए गए हैं। इन आतंकी संगठनों में लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह शामिल है। यह संगठन सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का समर्थन कर रहा है। बता दें कि इजरायल ने 1967 में हुए युद्ध के दौरान गोलान की पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया था। इस कब्जे के बाद से इजरायल की सामरिक स्थिति बेहद मजबूत हो गई है। हालांकि दुनिया के तमाम देश इजरायल के इस कब्जे को मान्यता नहीं देते हैं। ट्रंप प्रशासन ने पिछले दिनों इस दिशा में बड़ा कदम उठाया था और इजरायल के कब्जे को मान्यता प्रदान कर दी थी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Health Tips: ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हैं? हर घंटे सिर्फ 5 मिनट की सैर से मिलेंगे ये गजब के फायदे     |     MP Land Controversy: मुख्यमंत्री मोहन यादव के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव; AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा- यह है ‘यादव समाजवाद’     |     MP Land Dispute Controversy: उज्जैन जमीन विवाद में कूदे ओम प्रकाश राजभर; IAS भरत यादव पर लगाए गंभीर आरोप     |     Ujjain News: मिठाइयों पर ‘चांदी के वर्क’ को बंद करने की पहल; कलेक्टर ने दिए मिठाई विक्रेताओं को निर्देश     |         |     Indore Crime News: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला; एक जवान के सिर में लगे 16 टांके     |     AI Misuse Case: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाई फर्जी हनीमून फोटो; युवती ने महिला आयोग में की शिकायत     |     Rahul Gandhi Defamation Case: शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मामले में राहुल गांधी ने जताया खेद; हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |     Gwalior Brutal Attack: ग्वालियर में पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने मचाया तांडव; पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलसे     |     MP Crime News: अशोकनगर में डबल डेथ मिस्ट्री; कार में पिस्टल मिलने से हड़कंप, इंदौर से जुड़ा है मामला     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें