यादव समाज के 5 भवनों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रूपए की घोषणा की

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिला महासमुंद के ग्राम बिरकोनी में आयोजित झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम झेरिया यादव समाज द्वारा आयोजित था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यादव सामाजिक भवन खल्लारी, शिवरीनारायण, सिरपुर, डबरा और मधुबन धाम धमतरी के निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपए और बिरकोनी में सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 6 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे मुख्यमंत्री के साथ महासम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।
सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का यादव समाज द्वारा पारंपरिक वेशभूषा कौड़ी, पेटी-कुलेता, डंडा आदि पहना कर जोशीला स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गांवों में गौठान निर्माण के साथ ही गोधन न्याय योजना के माध्यम से दो रुपए किलो में गोबर की खरीदी कर रही है। राज्य में गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों, गौपालकों के बैंक खातें में राशि का नियमित भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है, मवेशी नहीं है, वह भी गोबर बेचकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि यादव समाज के कई लोग खेती-किसानी के साथ-साथ गोबर बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जगह छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की तारीफ हो रही है। दूसरे राज्य भी गोबर खरीदने की योजना बना रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सभी समाज एवं वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार गौठानों में लगभग एक लाख 30 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने से पहले हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ में विकास का जो सपना देखा था। वह अब पूरा हो रहा है। यहां के मजदूर, गरीब और किसानों के जीवन में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया और बिजली बिल हाफ किया गया है। करीब तीन साल में 2200 करोड़ रूपए का बिजली बिल माफ किया। हर परिवार को 35 किलो चावल मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष की जगह अब 7 हजार रुपए दिया जाएगा। इन मजदूरों के खाते में 31 मार्च तक दूसरी किस्त दी जाएगी।
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि यादव समाज संतोषी और अपने कार्य के दम पर आगे बढ़ने वाला समाज है। उन्होंने कहा कि महासमुंद जिला धान उत्पादन करने वाला अग्रणी जिला है। उन्होंने कहा कि गौठानों में उत्पादित लगभग 16 लाख क्विंटल जैविक खाद किसानों के खेतों में पहुंच गई है, जिससे अब रासायनिक खाद की चिंता नहीं रहेगी। सम्मेलन में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव और चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने संबोधित किया और सामुदायिक भवन सहित अन्य मांग रखी। सम्मेलन मेें विधायक बसना श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री अग्नि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल, जनपद अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगनीक यादव, जिलाध्यक्ष श्री राजू यादव सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जानें कब खुलेगा पोर्टल     |     PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण; देखें तैयारी     |     UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहाँ देखें सरकारी आदेश     |     Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने जताई नाराजगी     |     Railway Update: पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल     |     Trident Plant Security: ट्राइडेंट प्लांट में गिरा संदिग्ध ड्रोन, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा; जांच शुरू     |     Jalandhar News: सिख युवक से हाथापाई मामले में जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, इमिग्रेशन मालिक पर FIR दर्ज     |     Punjab High Alert: पटियाला रेल ट्रैक ब्लास्ट के बाद पंजाब में हाई अलर्ट, अमृतसर समेत सभी बड़े स्टेशनों पर सघन चेकिंग     |     Central Jail Threat: केंद्रीय जेल अधीक्षक और परिवार को जान से मारने की धमकी, खौफनाक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     Hajipur-Talwara Road Accident: बस और ट्राले की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें