मोइन अली चेन्नई सुपर किंग्स से नहीं खेल पाएंगे पहला मैच खेल By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि यह तय है कि मोइन अली पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें अभी तक वीजा नहीं मिला है। सीएसके और बीसीसीआई इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान!… Jul 28, 2026 भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया… Jul 26, 2026 आईपीएल की मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को अपने शुरुआती मैच में मोइन अली के बिना उतरना पड़ सकता है क्योंकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर को 26 मार्च से मुंबई में शुरू होने वाले इस टी20 टूर्नामेंट के लिए अभी तक भारतीय वीजा नहीं मिला है। आईपीएल 2022 का पहला मैच शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि यह तय है कि मोइन अली पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें अभी तक वीजा नहीं मिला है। सीएसके और बीसीसीआई इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि एक से दो दिन में मामला सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मूल के खिलाड़ियों के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है। Share