मुख्यमंत्री ने सपा सांसद शफीकुरर्हमान बर्क पर बोला हमला, कहा-तालिबानी मानसिकता वालों के लिए तैयार है बाबा का बुलडोजर

सम्भल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की शाम चंदौसी के एस एम कॉलेज में आयोजित जनसभा के दौरान संभल के सांसद डॉक्टर शफीकुरर्हमान बर्क को निशाने पर लिया। कहा कि बर्क की मानसिकता तालिबानी है। ऐसे लोगों के लिए प्रदेश सरकार का बुलडोजर हमेशा तैयार रहेगा। उन्होंने चंदौसी को मिनी वृंदावन की नगरी बताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान बेहतर काम हुए। अब जनता खुद तय करे कि सपा, बसपा का शासन बेहतर था या भाजपा का। माफिया के लिए भाजपा की सरकार में जेल ही एक जगह होती है।

कोरोना काल में किए गए कामों को उल्लेखित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वैक्सीन लगी तो विपक्षियों ने बोला भाजपा की वैक्सीन है। भाजपा की ही इस वैक्सीन ने करोड़ों लोगों की जान बचा दी। पहली व दूसरी लहर में प्रदेश में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। जबकि तीसरी लहर कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि पहले दंगे होते थे अब कांंवड़ यात्रा में फूल बरसते हैं । यह अंतर भाजपा ही दे सकती है। संभल में सत्ता प्रायोजित गुंडागर्दी को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों से हमारी सरकार सख्ती से निपट रही है। दंगा करने वालों से इतनी वसूली होगी कि उनकी कई पुश्तेंं भी सरकारी राजस्व की भरपाई नहीं कर पाएंगी। चौराहों पर उनकी फोटो लगेगी।

कोरोना की जांच फ्री में हुई, फ्री में उपचार हुआ और फ्री में वैक्सीन लगी। यह देश की लड़ाई है वैक्सीन देकर हमने कोरोना जैसी महामारी को समाप्त करने का हरसंभव प्रयास किया है। डबल इंजन की सरकार गरीबों को फ्री में एक महीने में दो बार राशन दे रही है, 2017 से पहले बिजली आती नहीं थी। अब जाती नहीं है। 2017 से पहले दो वक्त राशन नहीं मिलता था। सपा में हाथी का पेट कभी नहीं भरता। इत्र वाली सीसी से विकास होगा क्या, दंगे नहीं हो रहे हैं कर्फ्यू नहीं लग रहा है। कांवड़ यात्रा नहीं रुक रही है। अब कांवड़ यात्रा रोकने वाले जेल में है, प्रत्येक रोड पर कांवड़ यात्रा के दौरान बम बम भोले के जयकारे गूंजे जाते हैं शिवभक्त खूब जयकारा लगाते हैं कर्फ्यू नहीं लगता है।

पिछली सरकार ने कांवड़ यात्रा रोक दी थी, बसपा सरकार में कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम पर रोक लगा दी थी, हमारी सरकार में अब प्रत्येक थाने में और प्रत्येक जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। पहले की सरकार में महोत्सव के नाम पर क्या होता था सैफई पर निशाना साधा, अयोध्या के कार्यक्रम होते हैं काशी के कार्यक्रम होते हैं मथुरा में कार्यक्रम होते हैं, देव दीपावली के कार्यक्रम होते हैं। आज विकास प्रत्येक घर पर हो रहा है, लेकिन पिछली सरकारों में कुछ खास लोगों का विकास हुआ। गरीबों का विकास नहीं हुआ। अमीरों का विकास हुआ। गरीबों को शौचालय नहीं मिले। अमीरों को शौचालय मिले। गरीबों का फ्री में उपचार नहीं हुआ। अमीरों का हुआ।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गांव     |     Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई से, जानिए रोजाना कितने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति     |     हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के ‘पेपर लीक’ पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी को दी खुली चुनौती     |     भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरोप     |     NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3 अगस्त की तारीख     |     जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से हटाया जा रहा कंटेंट     |     जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और दिग्गज नेता     |     इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए ‘प्रधान जिंदाबाद’ के नारे     |     PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग     |     बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें