मुख्यमंत्री चौहान ने सुषमा स्वराज की जयंती पर किया नमन मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Feb 15, 2022 भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश से सांसद रही स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में स्व. श्रीमती स्वराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें MP Land Controversy: मुख्यमंत्री मोहन यादव के समर्थन में… Jun 25, 2026 MP Land Dispute Controversy: उज्जैन जमीन विवाद में कूदे ओम… Jun 25, 2026 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती स्वराज का स्मरण करते हुए ट्वीट किया है कि “जब आदरणीय सुषमा दीदी बोलती थी, तो ऐसा प्रतीत होता था मानो माँ सरस्वती उनकी जिह्वा पर विराजमान हैं। उनके व्यवहार में हम सभी के लिए न केवल बहन का प्यार अपितु ममत्व का पवित्र भाव आकण्ठ भरा था। आप सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। अपने कार्यों और विचारों से देश एवं दुनिया के लोगों का दिल जीत लेने वाली, पूर्व विदेश मंत्री, माँ सरस्वती की वरद पुत्री, आदरणीय दीदी सुषमा स्वराज की आज जयंती है। आज उनका आत्म-विश्वास से मुस्कुराता चेहरा बरबस ही आँखों के सामने बार-बार आ रहा है। जयंती पर दीदी के चरणों में प्रणाम।” श्रीमती सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा की अम्बाला छावनी में हुआ था। वे सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व अधिवक्ता थी। संसद सदस्य के रूप में 7 बार और विधानसभा सदस्य के रूप में 3 बार चुनी गईं। श्रीमती स्वराज मध्यप्रदेश के विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र से भी निर्वाचित हुई। उन्होंने 13 अक्टूबर 1998 से दिल्ली के पाँचवें मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया। साथ ही वे अटल जी की सरकार में सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों की मंत्री रही। वर्ष 2009 से 2014 के लोकसभा कार्यकाल में वे विपक्ष की नेता भी रही। श्रीमती सुषमा स्वराज वर्ष 2014 से 2019 के कार्यकाल में भारत की पहली महिला विदेश मंत्री बनी। वे विभिन्न क्षमताओं में कई सामाजिक और सांस्कृतिक निकायों से जुड़ी रहीं। श्रीमती स्वराज को भारत सरकार ने मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया । उनका निधन 6 अगस्त 2019 को हुआ। Share